scorecardresearch

Career Guide 2026: डिग्री नहीं, ये 5 कोर्स दिलाएंगे लाखों का पैकेज, शुरुआती सैलरी ही 12 से 30 लाख, देखें साल 2026 की सबसे डिमांडिंग जॉब्स प्रोफाइल

सही कोर्स, लगातार मेहनत और नई स्किल्स सीखने की आदत आपको किसी भी क्षेत्र में सफल बना सकती है. 2026 का जॉब मार्केट उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा अवसर लेकर आया है जो बदलाव के साथ खुद को अपडेट रखने के लिए तैयार हैं.

Student Guide Student Guide

आज के समय में सिर्फ डिग्री लेना ही काफी नहीं होता है. छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन-सा कोर्स करने के बाद अच्छी नौकरी मिलेगी और सैलरी कितनी होगी. 2026 में जॉब मार्केट तेजी से बदल रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर, फाइनेंस और डिजिटल सेक्टर में नई संभावनाएं खुल रही हैं, जबकि कुछ पारंपरिक क्षेत्रों में भी अच्छी कमाई के अवसर मौजूद हैं. अगर आप करियर चुनने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन 5 कोर्सों के बारे में जरूर जानिए, जिनकी मार्केट में डिमांड भी है और सैलरी भी आकर्षक मानी जाती है.

1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस
AI और डेटा साइंस 2026 के सबसे चर्चित करियर विकल्पों में शामिल हैं. लगभग हर बड़ी कंपनी डेटा और ऑटोमेशन पर काम कर रही है. बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स, मीडिया और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में AI प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है.

शुरुआती सैलरी
6 लाख से 12 लाख रुपए सालाना हो सकती है. वहीं अनुभव के बाद 20 लाख से 50 लाख रुपए सालाना या उससे अधिक कमा सकते हैं.  AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग एक्सपर्ट और AI रिसर्चर जैसी प्रोफाइल आने वाले वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली नौकरियों में गिनी जा रही हैं.

2. मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर
डॉक्टर बनने का सपना आज भी लाखों छात्रों का होता है. हेल्थकेयर सेक्टर में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं. सिर्फ MBBS ही नहीं, बल्कि फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी, नर्सिंग और हेल्थ मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी अवसर मौजूद हैं.
 

शुरुआती सैलरी
MBBS डॉक्टर- 8 लाख से 15 लाख रुपए सालाना. वहीं निजी अस्पतालों में इससे अधिक भी मिल सकता है. आगे की पढ़ाई करने के बाद 25 लाख से 1 करोड़ रुपए सालाना तक कमाई हो सकती है. भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी डॉक्टरों की मांग खूब बढ़ रही है.

3. चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) और फाइनेंस
फाइनेंस सेक्टर हमेशा से सेफ करियर ऑप्शन होता है. CA, CFA और फाइनेंशियल एनालिस्ट जैसे प्रोफेशन आज भी कंपनियों की पहली पसंद बने हुए हैं. इसमें शुरू की सैलरी 8 लाख से 15 लाख रुपए सालाना हो सकती है. अनुभव होने के बाद 20 लाख से 60 लाख रुपए सालाना पहुंच सकता है. कॉरपोरेट टैक्सेशन, ऑडिट, इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी और फाइनेंशियल प्लानिंग जैसे क्षेत्रों में लगातार इसे लेकर अवसर बढ़ रहे हैं. बड़ी कंपनियां अनुभवी फाइनेंस प्रोफेशनल्स को मोटे पैकेज पर नियुक्त करती है.

4. डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट इंडस्ट्री
इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने डिजिटल मार्केटिंग को बड़े करियर विकल्प के रूप में स्थापित कर दिया है. SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट स्ट्रेटेजी, परफॉर्मेंस मार्केटिंग और ब्रांड मैनेजमेंट की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है.

शुरुआती सैलरी
4 लाख से 8 लाख रुपए सालाना, और वहीं अनुभव के बाद 15 लाख से 30 लाख रुपए सालाना मिल सकता है.  ई-कॉमर्स, मीडिया, स्टार्टअप और एजेंसियों में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की जरूरत है. इसमें आपको फ्रीलांसिंग और अपना डिजिटल बिजनेस शुरू करने का ऑप्शन मिलता है.

5. साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग
जैसे-जैसे डिजिटल दुनिया बढ़ रही है, वैसे-वैसे साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं. कंपनियां अब अपने डेटा और सिस्टम की सुरक्षा पर भारी निवेश कर रही हैं. यही वजह है कि साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स की मांग में तेजी आई है बीते कुछ सालों में लगातार.

शुरुआती सैलरी
5 लाख से 10 लाख रुपए सालाना होगा और अनुभव के बाद 20 लाख रुपए से 40 लाख रुपए सालाना सैलरी पहुंच सकती है. देखा जाए तो बैंक, सरकारी संस्थान, टेक कंपनियां और मल्टीनेशनल कंपनियां साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों को प्राथमिकता देती है. आने वाले वर्षों में यह सेक्टर और तेजी से बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें