scorecardresearch

DU का बड़ा फैसला: 4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे PhD... 7.5 CGPA वालों को मिलेगा मास्टर्स के बिना दाखिले का मौका

दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी DU ने अपने एडमिशन सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. अब कुछ खास स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन किए बिना सीधे PhD में दाखिला मिल सकेगा.

Advertisement
DU DU

दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी DU ने अपने एडमिशन सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. अब कुछ खास स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन किए बिना सीधे PhD में दाखिला मिल सकेगा. हालांकि यह सुविधा सभी छात्रों के लिए नहीं होगी. इसका लाभ केवल 4 साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम पूरा करने वाले और तय शैक्षणिक योग्यता रखने वाले छात्रों को ही मिलेगा. DU ने एकेडमिक काउंसिल और एग्जीक्यूटिव काउंसिल की मंजूरी के बाद इस नियम को अपने ऑर्डिनेंस में शामिल कर लिया है.

2026-27 सत्र में मिलेगा सीधे PhD का मौका
DU का यह नया नियम फिलहाल केवल 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए विशेष व्यवस्था के तौर पर लागू किया गया है. इस साल DU में 4 साल के अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम का पहला बैच पास आउट हुआ है. ऐसे में योग्य छात्र अब मास्टर डिग्री किए बिना PhD के लिए आवेदन कर सकेंगे.

7.5 CGPA वाले छात्रों को मिलेगी पात्रता
सीधे PhD में दाखिले के लिए 4 साल का ग्रेजुएशन पूरा करना जरूरी होगा. इसके साथ छात्रों का CGPA कम से कम 7.5 होना चाहिए. वहीं SC और ST वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम योग्यता 7 CGPA तय की गई है. यानी सिर्फ 4 साल की डिग्री पूरी करने से सीधे PhD में दाखिले का रास्ता नहीं खुलेगा, बल्कि निर्धारित CGPA भी हासिल करना होगा.

35,943 छात्रों ने चुना था चार साल का प्रोग्राम
DU में फोर ईयर अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम यानी FYUP का पहला बैच 2022-23 में शुरू हुआ था. उस समय करीब 75,948 छात्रों ने दाखिला लिया था. इनमें से 40 हजार से ज्यादा छात्रों ने तीसरे साल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. वहीं करीब 35,943 छात्र चौथे साल की पढ़ाई के लिए आगे बढ़े थे. इन्हीं छात्रों में से निर्धारित CGPA हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को 2026-27 में सीधे PhD के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा.

छात्रों को क्या होगा फायदा
इस व्यवस्था से योग्य छात्रों को मास्टर डिग्री के लिए अतिरिक्त दो साल पढ़ाई करने की जरूरत नहीं होगी. वे सीधे रिसर्च और PhD की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे. हालांकि यह सुविधा फिलहाल सिर्फ 2026-27 सत्र के लिए लागू की गई है.

ये भी पढ़ें: