Medical collage hospital
Medical collage hospital
गुजरात में मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल यूजी-पीजी मेडिकल कोर्सेज ने एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस साल राज्य के 41 मेडिकल कॉलेजों की 7,500 और 13 डेंटल कॉलेजों की 1,255 सीटों पर दाखिला होगा. छात्रों को तय तारीख तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा.
12 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों को www.medadmgujarat.org वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन पिन खरीदना होगा. पिन खरीदने की आखिरी तारीख 12 अगस्त दोपहर 12 बजे है. इसके बाद उसी दिन शाम 4 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी होगा.
रजिस्ट्रेशन के लिए कितना पैसा लगेगा
रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को कुल 11,000 रुपये जमा करने होंगे. इसमें 10,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में लिए जाएंगे. बाकी राशि रजिस्ट्रेशन शुल्क होगी.
28 हेल्प सेंटर पर होंगे दस्तावेज जमा
छात्रों की मदद के लिए पूरे गुजरात में 28 हेल्प सेंटर बनाए गए हैं. यहां 3 अगस्त से 13 अगस्त शाम 4 बजे तक छात्र अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं और जरूरी कागजात जमा कर सकते हैं. इसलिए सभी छात्रों को समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.
मेडिकल कॉलेजों की फीस
गुजरात के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सालाना फीस 25,000 रुपये है. वहीं सेल्फ फाइनेंस मेडिकल कॉलेजों में स्टेट कोटा के तहत फीस 10 लाख रुपये तक है. मैनेजमेंट कोटा से एडमिशन लेने पर करीब 20 लाख रुपये तक फीस देनी पड़ सकती है. इसलिए आवेदन करने से पहले फीस और एडमिशन से जुड़े सभी नियम अच्छी तरह पढ़ लें.
ये भी पढ़ें: