scorecardresearch

How to Become a Pilot: कैसे बनते हैं हवाई जहाज का पायलट... क्या होनी चाहिए एलिजिबिलिटी... कितनी मिलती है सैलरी... यहां जानें सबकुछ

Airplane Pilot: यदि आप हवाई जहाज का पायलट बनना चाह रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि इसके लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए, उम्र कितनी होनी चाहिए, फ्लाइट ट्रेनिंग में कितने रुपए लगते हैं और एक पायलट को सैलरी कितनी मिलती है? 

How to Become a Pilot How to Become a Pilot

पायलट (Pilot) की नौकरी को बहुत ही रॉयल माना जाता है. पायलट को हर जगह मान-सम्मान मिलता है. पायलट को बहुत ही अच्छी सैलरी मिलती है. यदि आप भी पायलट बनकर हवाई जहाज के कॉकपिट तक पहुंचने का सपना देख रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि इसके लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए और उम्र कितनी होनी चाहिए. फ्लाइट ट्रेनिंग में कितने रुपए लगते हैं और एक पायलट को सैलरी कितनी मिलती है, यह भी आप यहां जान सकते हैं.

पायलट बनने के लिए योग्यता और उम्र 
पायलट बनने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए. पायलट बनने के लिए योग्यता की बात करें तो मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा 50 परसेंट मार्क्स के साथ उत्तीर्ण करना जरूरी है. यदि कोई स्टूडेंट्स कॉमर्स या आर्ट्स बैकग्राउंड से है तो वह भी पायलट बन सकता है, लेकिन ऐसे विद्यार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपेन स्कूलिंग (NIOS) या किसी भी स्टेट बोर्ड के ओपेन एग्जामिनेशन के माध्यम से 12वीं क्लास की भौतिकी और गणित विषय की परीक्षा पास करना अनिवार्य है.

मेडिकली रूप से फिट होना जरूरी
पायलट बनने के लिए मेडिकली रूप से फिट होना जरूरी है. डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA)ने देश भर में कई डॉक्टरों को ये मान्यता दी है कि वे पायलट ट्रेनिंग के लिए जरूरी मेडिकल जांच कर सकते हैं. डीजीसीए की ओर से अप्रूव्ड डॉक्टर यदि  पायलट बनने वाले उम्मीदवार को मेडिकल टेस्ट करने के बाद फिट घोषित करते हैं तो ही उम्मीदवार ट्रेनिंग लेने के लिए एलिजिबल होंगे. पायलट की ट्रेनिंग से पहले उम्मीदवार के पास क्लास दो मेडिकल सर्टिफिकेट होना जरूरी है. एक मेडिकल सर्टिफिकेट डीजीसीए से अप्रूव्ड डॉक्टर देते हैं. इसके बाद क्लास 1 मेडिकल एग्जाम होता है, इसे भी डीजीसीए ही करवाता है और इसे करते हैं इंडियन एयरफोर्स से अप्रूव्ड डॉक्टर. कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) के लिए ये सर्टिफिकेट जरूरी होता है. इसमें आंख, नाक, कान, गले की जांच और ब्लड टेस्ट शामिल होती है. यदि किसी को कलर ब्लाइंडनेस है तो वह पायलट नहीं बन सकता है. ब्लड, यूरीन जैसी जांच सही मिलने पर भी पायलट नहीं बन सकते. दोनों जांच का खर्च लगभग 10 हजार रुपए आता है.

पायलट की ट्रेनिंग के लिए देनी होगी परीक्षा
पायलट की ट्रेनिंग से पहले कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (Commercial Pilot License/CPL) जरूरी होता है. इसके लिए एग्जाम हर साल चार बार होता है. इस परीक्षा को पास करने पर ही कोई पायलट की ट्रेनिंग के लिए योग्य होता है. SPL फ्लाइंग स्कूल में दाखिला लेने के बाद लिखित परीक्षा पास करने पर मिलता है. Private Pilot License (PPL) के जरिए निजी विमान उड़ा सकते हैं, लेकिन व्यावसायिक उड़ान नहीं भर सकते, Commercial Pilot License (CPL) के लिए लगभग 200 घंटे की उड़ान ट्रेनिंग, लिखित परीक्षा और सिमुलेटर ट्रेनिंग पूरी करनी होती है. इसके बाद ही आप यात्री विमान उड़ाने के योग्य हो जाते हैं. लाइसेंस मिलने के बाद किसी विशेष विमान (जैसे Airbus A320 या Boeing 737) को उड़ाने के लिए टाइप रेटिंग करनी होती है. इसके बाद ही एयरलाइंस में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

दी जाती है दो तरह की ट्रेनिंग
उम्मीदवारों को दो तरह की ट्रेनिंग ग्राउंड ट्रेनिंग और फ्लाइंग ट्रेनिंग दी जाती है. ग्राउंड ट्रेनिंग में मेटरोलॉजी, नेविगेशन, एयर रेगुलेशन, रेडियो टेलीफोनी, टेक्निकल जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. इसे पास करने के लिए कम से कम 70 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है. इस ट्रेनिंग को पास करने के बाद डीजीसीए की ओर से मान्यता प्राप्त फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन में दाखिला दिया जाता है. यहां उम्मीदवारों को 200 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव दिया जाता है.

ट्रेनिंग की अवधि 14 से 15 महीने की होती है. हमारे देश में एयर इंडिया सहित अन्य कंपनियां भी पायलट बनने के लिए ट्रेनिंग देती हैं. भारत या किसी भी देश में ट्रेनिंग ली जा सकती है. भारत में किसी अच्छे स्कूल में ट्रेनिंग 14 से 15 महीने में पूरी होती है, जिसमें 50-55 लाख रुपए का खर्च आता है. अमेरिका 10 महीने में ट्रेनिंग पूरी हो जाती है, जिसमें 50-52 लाख रुपए का खर्च आता है. दक्षिण अफ्रीका में 12-14 महीने में ट्रेनिंग पूरी हो जाती है, जिसमें 35-40 लाख रुपए तक खर्च आता है. 

कितनी मिलती है सैलरी
पायलट की सैलरी की बात करें तो शुरुआत एक से सवा लाख रुपए प्रति माह तक मिल सकती है. कैप्टन पद पर 4 से 8 लाख प्रतिमाह वेतन मिलता है. देश और एयरलाइन कंपनी को ध्यान में रखकर वेतन में कम ज्यादा हो सकता है. इंटरनेशनल एयरलाइन कंपनी में सैलरी अधिक मिलती है.