Agniveer Result 2026
Agniveer Result 2026
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. भारतीय सेना जल्द ही अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE 2026) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकती है. हालांकि अभी तक रिजल्ट की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं. रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा.
इस हफ्ते आ सकता है अग्निवीर रिजल्ट
भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 1 जून से 16 जून 2026 तक अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की थी. इस भर्ती अभियान के तहत अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, वूमेन मिलिट्री पुलिस, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मा और जेसीओ धार्मिक शिक्षक सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. सेना की ओर से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन जल्द परिणाम जारी होने की संभावना है.
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं. वहां JCO/OR/Agniveer सेक्शन में Agniveer CEE Exam 2026 Result का लिंक दिखाई देगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद पोस्ट के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड करें. इसके बाद Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें. यदि आपका रोल नंबर चयनित उम्मीदवारों की सूची में मौजूद है, तो आप भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सफल माने जाएंगे.
रिजल्ट के बाद होगा फिजिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा. इस बार 1.6 किलोमीटर दौड़ के लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं. 5 मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप-1 में रखकर 60 अंक दिए जाएंगे. 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक दौड़ पूरी करने वालों को 48 अंक मिलेंगे. 5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट 1 सेकंड तक दौड़ पूरी करने वाले उम्मीदवारों को 36 अंक और 6 मिनट 15 सेकंड तक दौड़ पूरी करने वालों को 24 अंक दिए जाएंगे. इसके अलावा पुल-अप्स, 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट भी पास करना होगा.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रखें ये दस्तावेज तैयार
फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थी पहले से ही सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. इनमें 8वीं, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आईटीआई या डिप्लोमा प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, एनसीसी और स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड तथा जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं. सभी मूल दस्तावेज और उनकी आवश्यक प्रतियां साथ रखना जरूरी होगा.
ये भी पढ़ें: