scorecardresearch

Indian Navy में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन

भारतीय नौसेना ने अप्रेंटिस के रिक्त 275 पदों के लिए आवेदन मांगा है. जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय नौसेना के आधिकारिक वेबसाइट pprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है.

Indian Navy Recruitment Indian Navy Recruitment
हाइलाइट्स
  • आवेदन की लास्ट डेट 2 जनवरी 2023

भारतीय नौसेना के नेवल डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्कूल, विशाखापटनम के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के तहत नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस नोटिफिकेशन के जरिए 2023-24 बैच के लिए 275 पदों के लिए आवेदन मांगा गया है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय नौसेना अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा. 

इन रिक्त पदों पर होगी भर्ती
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के रिक्त 36 पद
फिटर के रिक्त 33 पद
शीट मेटल वर्कर के रिक्त 33 पद
कारपेंटर के रिक्त 27 पद
मैकेनिक (डीजल) के रिक्त 23 पद 
पाइप फिटर के रिक्त 23 पद
इलेक्ट्रीशियन के रिक्त 21 पद
आर एंड ए/सी मैकेनिक के रिक्त 15 पद
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक के रिक्त 15 पद
मशीनिस्ट के रिक्त 12 पद 
पेंटर (जनरल) के रिक्त 12 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के रिक्त 10 पद
मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस के रिक्त 10 पद
फाउंड्री मैन के रिक्त 05 पद

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
भारतीय नौसेना की तरफ से अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए निकाली गई नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास की मार्कशीट होनी चाहिए. इसी के साथ उम्मीदवार के पास 65% अंकों के साथ ITI NCVT/SCVT का सर्टिफिकेट होना भी निर्धारित किया गया है. वहीं उम्मीदवार का जन्म 02/05/2009 से पहले न हुआ हो.

जानें जरूरी तारीख और परीक्षा पैटर्न
भारतीय नौसेना में अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थी 2 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 09 जनवरी निर्धारित की गई है. इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा. जिसके परिणाम की घोषणा 3 मार्च को किया जाएगा. इसकी परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी. जिसमें 50 प्रश्न होंगे, जिसमें मैथ के 20 प्रश्न, जनरल साइंस के 20 प्रश्न, जनरल नॉलेज के 10 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न डेढ़ अंक का होगा. 

ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा. 
इसके बाद आप होम पर दिख रहे रजिस्टर मॉड्यूल पर क्लिक करें. 
यहां पर आपको drop down menu दिखाई देगा. 
इसपर क्लिक करें और अपनी पर्सनल डिटेल्स भरने के साथ रजिस्ट्रेशन करें. 
फिर वेबसाइट के होम पेज पर जाएं और लॉगिन करें. 
इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल्स के साथ फॉर्म भरें. 
फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार देख लें कि सभी चीजें सही से भरा गया हो.