scorecardresearch

Navodaya 6th Admission 2027: अभिभावक और छात्र ध्यान दें! जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन और क्या है तरीका? 

Navodaya Class 6 Admission 2027-28: नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी है. हम छात्रों और उनके अभिभावको को बता रहे हैं कि कैसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
Navodaya Class 6 Admission 2027-28 Navodaya Class 6 Admission 2027-28

Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2027: यदि आप अपने बच्चे का एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कराना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ा दी है. अब 7 अगस्त 2026 तक आवेदन किया जा सकता है. आपको मालूम हो कि इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 थी. आपको मालूम हो कि जवाहर नवोदय विद्यालयों का संचालन भारत सरकार द्वारा किया जाता है. सभी जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध हैं. यहां पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ हॉस्टल, किताबें, पुस्तकालय, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं.  नवोदय विद्यालय की स्थापना मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है.

कौन कर सकता है आवेदन
1. जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिला के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी को उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है.
2. छात्र वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए. स्टूडेंट की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए.

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
1. सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाद Class 6 Admission 2027 लिंक पर क्लिक करें.
3. अब अभिभावक या माता-पिता अपना पंजीकरण करें.
4. फिर आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.
5. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें.
6. आवेदन जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
7. फिर भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए कब होगी परीक्षा
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की ओर से 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी. इस एग्जाम में कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. इनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं. प्रश्न गणित, भाषा, मानसिक क्षमता और पर्यावरण अध्ययन से संबंधित होंगे. आपको मालूम हो कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. हर प्रश्न के सही उत्तर पर 1.25 अंक दिए जाएंगे. दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.