Khan Sir Reception Party
Khan Sir Reception Party
मशहूर टीचर खान सर ने पटना में एक बार फिर अपनी शादी का रिसेप्शन दिया. इस बार खान सर ने रिसेप्शन में सिर्फ छात्रों को बुलाया. इस रिसेप्शन में आया एक छात्र अपनी डाइट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस छात्र की उम्र सिर्फ 16 साल है, लेकिन इसकी डाइट बड़ों से भी ज्यादा है. प्रियरंजन नाम का ये छात्र एक बार में 60 से 70 रोटी आराम से खा लेते हैं.
प्रियरंजन की डाइट की चर्चा-
16 साल के प्रियरंजन पटना में रहकर NEET की तैयारी कर रहे हैं. प्रियरंजन का कहना है कि वो एक बार 60 से 70 रोटी खा सकते हैं. इसके साथ ही 25 से 30 मछली का मुड़ा और 30 लेग पीस खा सकते हैं. प्रियरंजन के इस दावे के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. हर कोई यह सुनकर हैरान है कि एक 16 साल का लड़के की इतनी डाइट कैसे हो सकती है? जब प्रियरंजन खान सर के रिसेप्शन में खाना खा रहे थे, उसके आसपास के लोग उनको ही देख रहे थे.
मधुबनी के रहने वाले हैं प्रियरंजन-
प्रियरंजन बिहार के मिथिला क्षेत्र के मधुबनी के रहने वाले हैं. वो पटना में रहकर NEET की तैयारी कर रहे हैं. प्रियरंजन खान सर की कोचिंग में पढ़ाई करते हैं. खान सर ने अंजुमन इस्लामिया हॉल में शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी दी थी. इस दौरान प्रियरंजन का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रियरंजन खाना खा रहे हैं. उनकी थाली मछली और चिकन से भरी हुई दिखाई दे रही है.
तीसरी रिसेप्शन पार्टी में 15 हजार गेस्ट-
मशहूर टीचर खान सर की रिसेप्शन पार्टी में 15 हजार के करीब बच्चे शामिल हुए. इस रिसेप्शन में सिर्फ छात्रों को बुलाया गया था. खान सर ने इस दौरान 156 तरह के खाने के डिश बनवाए थे. उन्होंने इस पार्टी में 8 से 10 लाख रुपए का पिज्जा मंगवाया था. रिसेप्शन में काफी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए और खाना खाया. लेकिन स्टूडेंट्स खान सर की वाइफ को नहीं देखकर निराश भी हुए.
50 हजार छात्रों को देना चाहते हैं भोज-
खान सर ने इस बार तीसरी रिसेप्शन पार्टी दी है. इससे पहले उन्होंने 2 रिसेप्शन पार्टी दे चुके हैं. इससे पहले खान सर ने सिर्फ लड़कियों के लिए रिसेप्शन पार्टी दी थी. खान सर ने बताया था कि 50 हजार छात्रों को भोजन करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मैं आज जो भी हूं, वो छात्रों की वजह से हूं. यही मेरे लिए सबसे बड़े वीवीआईपी हैं.
(सुजीत कुमार की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: