scorecardresearch

महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2026 घोषित, 90.75% विद्यार्थी सफल... लड़कियां फिर रहीं आगे

Maharashtra Board: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल ने फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित माध्यमिक शालांत प्रमाणपत्र यानी SSC 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष राज्यभर में विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा.

Maharashtra Board 10th result declared Maharashtra Board 10th result declared

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल ने फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित माध्यमिक शालांत प्रमाणपत्र यानी SSC 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष राज्यभर में विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा. कुल 16,14,050 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इनमें से 16,00,164 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 14,52,246 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए. राज्य का कुल परिणाम 90.75 प्रतिशत दर्ज किया गया है. खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया और कोकण विभाग ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया.

नियमित विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
राज्य के पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोकण इन नौ विभागीय मंडलों से कुल 15,55,026 नियमित विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इनमें से 15,42,472 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 14,20,486 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. नियमित विद्यार्थियों का कुल परिणाम 92.09 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है.

निजी और पुनर्परीक्षार्थियों का परिणाम
निजी विद्यार्थियों में कुल 29,506 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था. इनमें 28,825 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 22,003 विद्यार्थी सफल रहे. निजी विद्यार्थियों का परिणाम 76.33 प्रतिशत दर्ज किया गया.
वहीं पुनर्परीक्षार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा. इस वर्ग में 29,518 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था. इनमें 28,867 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और केवल 9,757 विद्यार्थी ही पास हो सके. पुनर्परीक्षार्थियों का कुल परिणाम 33.79 प्रतिशत रहा.

दिव्यांग विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
राज्यभर से 10,031 दिव्यांग विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इनमें से 9,912 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 9,042 विद्यार्थी सफल रहे. दिव्यांग विद्यार्थियों का परिणाम 91.22 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसे उल्लेखनीय माना जा रहा है.

लड़कियां फिर रहीं आगे
इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया. नियमित छात्राओं का परिणाम 94.96 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 89.56 प्रतिशत दर्ज किया गया. इस तरह लड़कियां लड़कों से 5.40 प्रतिशत आगे रहीं.

20 विषयों का परिणाम रहा 100 प्रतिशत
SSC परीक्षा में इस वर्ष कुल 64 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी. इनमें से 20 विषयों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा. वहीं 4,22,851 विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सहित प्रथम श्रेणी प्राप्त की. 4,82,264 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 3,80,437 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी और 1,34,934 विद्यार्थी उत्तीर्ण श्रेणी में पास हुए. राज्य की 23,698 माध्यमिक शालाओं से विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. इनमें से 6,612 स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा.

रिपोर्टर: आदित्य भवर

ये भी पढ़ें: