scorecardresearch

दिल्ली के सरकारी सर्वोदय विद्यालयों में 2 मार्च से शुरू होगा एडमिशन प्रोसेस, किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

दिल्ली के सरकारी सर्वोदय स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले को लेकर शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी कर दिया है. 2 मार्च 2026 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ड्रॉ के लिए जरिए एडमिशन होगा.

Students Students

दिल्ली के सरकारी सर्वोदय स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले को लेकर बिगुल बज गया है. स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी कर दिया है. इस सर्कुलर में नर्सरी से लेकर क्लास-1 तक में दाखिले को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं. स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू हो जाएगा. अभिभावकों को चयन से जुड़े सभी जानकारी हर स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी.

2 मार्च से शुरू होगा एडमिशन प्रोसेस-
सर्वोदय विद्यालय में नर्सली, केजी और क्लास-1 में एडमिशन का प्रोसेस 2 मार्च से शुरू होगा. चलिए आपको बताते हैं कि क्या-क्या जानकारी सामने आई है.

  • प्रवेश प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू होगी. इस दिन से आवेदन फॉर्म मिलेंगे.
  • एडमिशन के लिए सबसे अनिवार्य शर्त छात्र दिल्ली का निवासी होना चाहिए.
  • स्कूल से एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चे को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • अगर एक किमी में कोई सर्वोदय विद्यालय नहीं है तो 3 किलोमीटर के भीतर रहने वाले बच्चे को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • 3 किमी से अधिक दूरी वाले अभिभावकों से सेफ ट्रांसपोर्टेशन के लिए शपथ पत्र लिया जाएगा. 

कब मिलेंगे फॉर्म- सुबह 8:30 से 11:30 तक, दोपहर में 2:30 से 5:30 तक.
कहां जमा करें फॉर्म- भरे हुए फॉर्म को स्कूल में लगे ड्रॉप बॉक्स में जमा करें.
आवेदन की सूची- 18 मार्च 2026.
20 मार्च 2026 को ड्रॉ निकाला जाएगा.
23 मार्च 2026 को चयनित सूची जारी की जाएगी.
प्रवेश प्रक्रिया 24 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक पूरी की जाएगी.
प्रतीक्षा सूची प्रवेश 04 से 07 अप्रैल 2026 तक.

एडमिशन के लिए क्या होनी चाहिए उम्र-
सर्कुलर में एडमिशन के लिए उम्र का भी जिक्र है. चलिए बताते हैं कि किस क्लास में एडमिशन के लिए क्या उम्र होनी चाहिए.

  • नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक 3 से 4 साल के बीच होनी चाहिए. बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के बीच हुआ हो.
  • केजी में एडमिशन के लिए उम्र 4 से 5 साल के बीच होनी चाहिए. बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच होना चाहिए.
  • क्लास-1 में एडमिशन के लिए उम्र 5 से 6 साल की होनी चाहिए. बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच होना चाहिए.

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज-
नर्सरी, केजी और क्लास-1 में एडमिशन के लिए जो सर्कुलर जारी किया गया है, उसके मुताबिक एडमिशन के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है. चलिए उन दस्तावेजों के बारे में बताते हैं.

  • एमसीडी या स्थानीय निकाय से जारी जन्म प्रमाण पत्र या आंगनवाड़ी रिकॉर्ड या अस्पातल/एएनएम रजिस्टर रिकॉर्ड.
  • बच्चे का एक पासपोर्ट साइज फोटो.
  • दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र. इसमें राशन कार्ड, वोटर आईडी, बिजली/पानी/टेलीफोन बिल, बैंक पासबुक, आधार कारड्, पासपोर्ट शामिल है.
  • दिव्यांग/वंचित बच्चों को दस्तावेज के अभाव में अस्थाई प्रवेश की सुविधा. 30 दिन के भीतर दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा.
  • 6 महीने के भीतर टीकाकरण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा.

कितनी सीटें आरक्षित?
सर्कुलर के मुताबिक किस वर्ग के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं. चलिए जानते हैं.

  • अनुसूचित जाति के लिए 15 फीसदी सीटें.
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 3 फीसदी सीटें.
  • 3 फीसदी सीटें दिव्यांग बच्चों के लिए.
  • 2 फीसदी सीटें शिक्षा निदेशालय कर्मचारियों के बच्चों के लिए.

(सुशांत की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: