scorecardresearch

STET 2026 Examination: बिहार में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट आज से शुरू, 21 नवंबर तक चलेगा एग्जाम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बिहार में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. STET 2026 परीक्षा की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो गई है, जो 21 नवंबर 2026 तक चलेगी. परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

Advertisement
Opportunity to Become a Teacher in Bihar Opportunity to Become a Teacher in Bihar

Opportunity to Become a Teacher in Bihar: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए STET 2026 की परीक्षा आज यानी 25 अक्टूबर से शुरू हो गई है. परीक्षा ऑनलाइन मोड में 21 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अभ्यर्थियों की सीटों का आवंटन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए किया जाएगा, जबकि परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण और सही तरीके से करवाने के लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल होगा और जैमर भी लगाए जाएंगे. इन व्यवस्थाओं का मकसद परीक्षा के दौरान नकल और अन्य गड़बड़ियों को रोकना है.

परीक्षा में जूते-मोजे पहनकर आने पर रोक
STET परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को ड्रेस से जुड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं. दिए गए निर्देशों के मुताबिक, उम्मीदवारों को जूते-मोजे पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. ऐसे में उम्मीदवार चप्पल या स्लिपर पहनकर परीक्षा देने पहुंचें और केंद्र के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी अपने एडमिट कार्ड पर जरूर जांच लें. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें, ताकि किसी तरह की जल्दबाजी न हो.

4 नवंबर की परीक्षा अब 21 नवंबर को
परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव भी किया गया है. पहले 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा अब 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इस तारीख को निर्धारित की गई है, वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बनाएं. बता दें कि बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में यह साफ किया गया है कि एसटीईटी केवल 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर रहा है. बाकी की परीक्षा टाइम टेबल के मुताबिक कराया जाएगा.

STET-2026 Examination 

  • बिहार में STET-2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर से  शुरू हो गई है
  • 25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक ऑनलाइन मोड में होगी STET परीक्षा
  • शिक्षक नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्वालीफाई करना है जरूरी
  • परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
  • कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से अभ्यर्थियों की सीटों का आवंटन
  • परीक्षा केंद्रों पर जैमर और CCTV कैमरों से निगरानी
  • स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती परीक्षा केंद्रों पर
  • जूते-मोजे पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक 
  • अभ्यर्थियों को चप्पल या स्लिपर पहनकर आने की सलाह
  • STET की पहली पाली की परिक्षा सुबह 9 बजे से 
  • 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा अब 21 नवंबर को होगी 


ये भी पढ़ें