scorecardresearch

Job Interview Tips: लाखों लोग नहीं जानते इस बात को, आखिर क्यों होते हैं वो इंटरव्यू में रिजेक्ट.. एक बार जान लें टिप्स, आराम से करेंगे क्रैक

इंटरव्यू हर जॉब के लिए एक जरूरी स्टेप होता है. कुछ लोग इसे पास कर जाते हैं तो कुछ फेल हो जाते हैं. लेकिन जो लोग फेल होते हैं वह कई बार इस बात पर गौर नहीं करते कि आखिर वो पास क्यों नहीं हो पाए?

AI Generated Image AI Generated Image

किसी भी कंपनी के लिए जॉब इंटरव्यू एक अहम पड़ाव होता है. इसको क्लियर किए बिना आपको नौकरी नहीं मिल सकती. यह कंपनी और आपके लिए मौका होता है एक-दूसरे के बारे में जानने का. केवल आपका सीवी देख कंपनी आपको नहीं रखती. वह आपको जानती है, साथ ही आपके सवालों को भी भी इंटरव्यू में क्लियर करती है. ऐसे में इंटरव्यू क्लियर करना अहमियत रखता है.

कई बार होता है कि उम्मीदवार इंटरव् क्लियर नहीं कर पाते हैं. ऐसे में कभी-कभी वह सोचते हैं कि उनका कोई लिंक नहीं इसलिए जॉब नहीं मिली. लेकिन दरअसल उनकी कई बार तैयारी ही पूरी नहीं होती है. इसी वजह से वह रिजेक्ट हो जाते हैं. अगर आप पहले से अच्छी तैयारी करते हैं, तो आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है, आंसर बेहतर होते हैं और आपका अच्छा इंपैक्ट पड़ता है. अब मन में आता है कि किन बातों का ध्यान रखें कि इंटरव्यू अच्छा जाए.

कंपनी के बारे में जानकारी होना

इंटरव्यू देने से पहले जिस कंपनी में जा रहे हैं, उसके बारे में अच्छी तरह जानकारी जरूर लें. कंपनी का मकसग क्या है, वह कौन से प्रोडक्ट या सर्विस देती है, साथ ही कंपनी से जुड़ी हाल ही में हुई कोई बड़ी खबर, इन सभी बातों को जानना जरूरी है. साथ ही कंपनी के कॉम्पीटिशन के बारे में भी जानकारी रखें. इससे  इंटरव्यूअर को लगेगा कि आप वाकई जॉब में इंटरेस्टेड हैं.

नौकरी के जॉब रोल के बारे में

केवल जॉब डिस्क्रिप्शन पढ़ना काफी नहीं होता है. यह समझने की कोशिश करें कि पोस्ट  पर आपकी रोजमर्रा की जिम्मेदारियां क्या हो सकती हैं, किन स्किल्स की वहां जरूरत होगी, साथ ही कंपनी किन कैंडिडेट्स को चुनेगी. इसके बाद अपने एक्सपीरियंस और स्किल को इन जरूरी बातों से जोड़कर सोचें. जब आप इंटरव्यू में बताएंगे कि आपका एक्सपीरियंस इस रोल के लिए कैसे फायदेमंद है, तो आपका चयन मजबूत होगा.

इंटरव्यू से पहले ही सवालों की तैयारी

अक्सर इंटरव्यू में कुछ कॉमन सवाल जरूर पूछे जाते हैं. जैसे अपने बारे में बताइए, आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या है, आपकी कमजोरी क्या है, आप हमारी कंपनी में काम क्यों करना चाहते हैं, आपने पिछली नौकरी क्यों छोड़ी या पांच साल बाद खुद को कहां देखते हैं. ऐसे सवालों के जवाब पहले से तैयार करें. साथ ही जवाब की प्रैक्टिस करें ताकि आप उनका जवाब कॉन्फिडेंस के साथ दे सकें.

अपनी प्रोफेशनल कहानी तैयार रखें

इंटरव्यू में आपकी पूरी प्रोफेशनल जर्नी के बारे में पूछा जा सकता है. ऐसे में एक कहानी की तरह बताएं कि आपने अब तक क्या सीखा, क्या हासिल किया और अब यह नई नौकरी आपके करियर का अगला सही कदम क्यों है. यदि आपकी जर्नी रियल लगेगी तो इंटरव्यूअर पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा.

हमेशा जवाब न दें, सवाल भी पूछें

इंटरव्यू केवल सवालों के जवाब देने का नाम नहीं. अक्सर आखिर में इंटरव्यूअर आपसे कहते हैं कि कोई सवाल है तो आप पूछ सकते हैं. इस हिस्से के लिए कुछ सवाल जरूर तैयार करके जाएं. जैसे अगर प्रोबेशन पीरियड है तो पहले 90 दिनों क्या सिखाया जाएगा. किन केआरए पर आपको देखा जाएगा. टीम किन चुनौतियों पर काम कर रही है, इससे आप बता सकते हैं कि आप कैसे कॉन्ट्रिब्यूट कर सकते हैं. साथ ही कंपनी में आपको क्या-क्या सीखने को मिल सकता है. क्या कंपनी एआई को अपनाती है या नहीं.

किन बातों का रखें खास ख्याल

इंटरव्यू के लिए जाते समय अपना अपडेटेड रिज्यूमे और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर रखें. साथ ही पिछली कंपनियों में किए गए काम का प्रमाण पत्र. साथ ही अपने रिज्यूमे की एक से ज्यादा कॉपी लेकर जाएं. इसके अलावा लोकेशन पर टाइम से पहले पहुंचे. इससे आपके लेकर इमेज बनेगी कि आप सीरियस हैं.

ऑनलाइन और ऑफलाइन इंटरव्यू

अगर इंटरव्यू ऑफलाइन है तो पहले ही रास्ता और टैवल टाइम को देख लें. ट्रैफिक या अन्य देरी को ध्यान में रखते हुए समय से निकलें और इंटरव्यू लोकेशन पर कम से कम 10 से 15 मिनट पहले पहुंचने की कोशिश करें. अगर इंटरव्यू ऑनलाइन है, तो एक दिन पहले कैमरा, माइक्रोफोन, इंटरनेट और लाइटिंग की जांच कर लें. साथ ही टेक्निकल प्रॉब्लम के लिए बैकअप प्लान भी तैयार रखें.

इंटरव्यू से पहले घबराहट होना बिल्कुल आम बात है. इसे डर की तरह न दिखने दें. इंटरव्यू से पहले पॉजिटिव सोच रखें. जल्दबाजी में जवाब देने से बचें और इंटरव्यू शुरू होने से पहले खुद को शांत रखें.