scorecardresearch

UP Board Answer Copy Checking: 16 मार्च से चेक होना शुरू होंगी यूपी बोर्ड की कॉपियां, मूल्यांकन के लिए इसबार शिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग 

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने वाली हैं. ऐसे में यूपी बोर्ड ने परीक्षा के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है. पूरे प्रदेश में 260 केंद्र बनाए जा रहे हैं. 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए इस बार 3 करोड़ कॉपी जांचने का काम 16 मार्च से प्रदेश भर में होगा

Advertisement
UP Board Copy Checking (Representative Image) UP Board Copy Checking (Representative Image)
हाइलाइट्स
  • 1.5 लाख परीक्षक चेक करेंगे कॉपियां

  • 3 करोड़ कॉपी होंगी चेक 

यूपी बोर्ड (UP Board) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में इस बार 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं (UP Board answer copies) का मूल्यांकन करीब 1.5 लाख शिक्षक करेंगे. कॉपी जांचने में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पहले उन शिक्षकों की ट्रेनिंग भी होगी. 9 मार्च को यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा. इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

यूपी में माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए इस बार 3 करोड़ कॉपी जांचने का काम 16 मार्च से प्रदेश भर में होगा. इन केंद्रों की कड़ी मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके अलावा जो शिक्षक कॉपी चेक करेंगे उनको ट्रेनिंग भी दो जाएगी. यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. 16 मार्च से 31 मार्च तक कॉपियों का मूल्यांकन प्रदेश के 260 केंद्रों पर होगा. बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण कर दिया है. इन सभी केंद्रों पर करीब 1.5 लाख परीक्षक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे. परीक्षक 53 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के शैक्षणिक भविष्य का मूल्यांकन 13 दिन के भीतर करेंगे. बीच में तीन दिन 24 से 26 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा.

मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की होगी ट्रेनिंग

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने वाली हैं. ऐसे में यूपी बोर्ड ने परीक्षा के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है. पूरे प्रदेश में 260 केंद्र बनाए जा रहे हैं. हर जिले में कितने केंद्र हैं इसको तय कर लिया गया है. हाई स्कूल और इंटर के लिए अलग अलग केंद्र होंगे. हाई स्कूल के लिए 131 और इंटर के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं. 13 मूल्यांकन केंद्र ऐसे में हैं जिसमें अलग अलग सेक्शन में हाईस्कूल और इंटर दोनों की कॉपीज चेक की जाएंगी.

कुल 260 मूल्याकंन केंद्रों में 83 राजकीय (Government) और 177 अशासकीय सहायता प्राप्त (Government Aided) माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं. इस साल हाई स्कूल  परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,802 और इंटर परीक्षा की 1.25 करोड़ कॉपीज  के मूल्यांकन के लिए 52,295 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है.  3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 1,47,097 परीक्षकों की ड्यूटी होगी.

परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षकों का ट्रेनिंग कार्यक्रम

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने इस बार नकल के बिना परीक्षा कराने के लिए कई कदम उठाए हैं. पहली बार केंद्र व्यवस्थापकों की ट्रेनिंग हुई है. इस बार कॉपी चेक करने वाले शिक्षकों की ट्रेनिंग भी होगी.

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि कापियों के मूल्यांकन में पूरी तरह शुचिता बरती जाए इसके लिए परीक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी. परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा.