UP Board Result 2026
UP Board Result 2026
यूपी बोर्ड के छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 10वीं और 12वीं के करीब 50 लाख से अधिक छात्रों के परीक्षा परिणाम सार्वजनिक रूप से जारी कर दिए हैं. एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था माने जाने वाले यूपी बोर्ड ने प्रयागराज मुख्यालय से आज शाम 4 बजे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित किए.
इस बार बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं के 50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे. छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी आसानी से देख सकते हैं.
15 दिनों में हुई थी परीक्षा
गौरतलब है कि इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा कुल 15 कार्य दिवसों में संपन्न हुई थी. करीब पौने तीन करोड़ कॉपियों की जांच प्रदेश भर में बनाए गए 254 मूल्यांकन केंद्रों पर की गई थी. बोर्ड ने तय समय के भीतर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर रिजल्ट घोषित कर दिया है.
DigiLocker से ऐसे देखें मार्कशीट
अगर वेबसाइट स्लो हो रही है या खुल नहीं रही है, तो DigiLocker रिजल्ट देखने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है. छात्र अपने मोबाइल नंबर या आधार कार्ड की मदद से लॉग इन करके डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. लॉग इन करने के बाद UP Board Result सेक्शन में जाएं, फिर कक्षा 10 या 12 का विकल्प चुनें. इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और मार्कशीट डाउनलोड कर लें. यह डिजिटल कॉपी पूरी तरह वैध मानी जाती है.
UMANG ऐप पर भी उपलब्ध है रिजल्ट
वेबसाइट के अलावा छात्र UMANG ऐप के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं. अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण दिक्कत आ रही हो, तो मोबाइल में UMANG ऐप खोलें या इंस्टॉल करें. इसके बाद मोबाइल नंबर से लॉग इन करें, UP Board Services सर्च करें, अपनी कक्षा चुनें और रोल नंबर दर्ज करें. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
SMS से भी तुरंत मिलेगा रिजल्ट
अगर इंटरनेट सही से काम नहीं कर रहा है या ऐप बार-बार हैंग हो रहा है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बस आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से एसएमएस करना होगा.
10वीं के लिए- UP10 टाइप करके 56263 पर भेजें
12वीं के लिए- UP12 टाइप करके 56263 पर भेजें
कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपके मोबाइल पर मैसेज के रूप में आ जाएगा.
ये भी पढ़ें