junior assistant admit card
junior assistant admit card
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक भर्ती 2024 (Junior Assistant) की मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की थी, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. यह परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी.
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा
आयोग के अनुसार, जूनियर असिसटेंट के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा. परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी. अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश और जांच प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.
प्रदेश के 9 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
यह मुख्य परीक्षा उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में आयोजित कराई जाएगी. इनमें आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और वाराणसी शामिल हैं. परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर लिखी होगी.
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी.
इसके अलावा, आयोग के अधिकृत मोबाइल एप और अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजे गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है.
बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
आयोग ने साफ किया है कि वैध प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. केवल वही उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा में परीक्षा शुल्क जमा किया है.
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा से पहले अभयर्थी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियां जांच लें.
फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं.
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें.