UPTET
UPTET
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी 2022 परीक्षा (UPTET 2022 Exam) के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.
उम्मीदवार अगर चाहें तो भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड किए गए UPTET एडमिट कार्ड 2021 की हार्ड कॉपी भी निकलवा सकते हैं.
यूपीटीईटी 2022 की जरूरी तारीखें
| इवेंट | तारीख |
| UPTET एग्जाम | 23 जनवरी, 2022 |
| UPTET प्रिलिमिनरी Answer Key | 27 जनवरी, 2022 |
| UPTET ऑब्जेक्शन उठाने की आखिरी तारीख | 1 फरवरी, 2022 |
| UPTET फाइनल Answer key | 23 फरवरी, 2022 |
| UPTET रिजल्ट | 25 फरवरी, 2022 |
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
यूपीबीईबी द्वारा जारी रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, यूपी टीईटी 2022 परीक्षाएं 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएंगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. UPTET शिफ्ट -1 पेपर -1, कक्षा 1 से 5 के लिए है और सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. जबकि UPTET दूसरी शिफ्ट पेपर -2, कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया जाएगा. ये एग्जाम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा.
यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?
-आधिकारिक यूपीबीई वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं
-UPTET एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
-अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर, यूजर नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
-भविष्य के संदर्भ के लिए यूपीटीईटी प्रवेश पत्र का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करे लें.