scorecardresearch

UP Board Topper Yash Pratap Singh: कौन हैं यूपी बोर्ड के 10वीं के टॉपर यश प्रताप सिंह, किस सब्जेक्ट में कितना नंबर आया है? जानिए

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. 10वीं के टॉपर जालौन के यश प्रताप सिंह हैं. उनके पिता इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हैं. यश प्रताप को क्रिकेट खेलना और टीवी पर कार्टून देखना पसंद है.

Advertisement
Yash Pratap Singh Yash Pratap Singh

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है. 10वीं और 12वीं के नतीजे आ गए हैं. 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है तो 12वीं में महक जायसवाल ने टॉप किया है. शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में यश प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया है. उन्होंने 97.83 फीसदी अंक हासिल किए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि यश प्रताप सिंह कौन हैं?

10वीं में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप-
यूपी बोर्ड की 10वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. जालौन के यश प्रताप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है. यश प्रताप को 97.83 फीसदी अंक मिले हैं. जबकि दूसरे नंबर पर अंशी और अभिषेक कुमार सिंह हैं, जिनको 97.67 फीसदी अंक मिले हैं.

कौन हैं यश प्रताप सिंह-
यश प्रताप सिंह जालौन के उमरी गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता का नाम विनय प्रताप सिंह है. वो उमरी के श्रीमती रसकेंद्रीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं. यश प्रताप ने इसी स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं. यश प्रताप ने बिना कोचिंग के ये सफलता हासिल की है. वो रोजाना 7 घंटे की पढ़ाई करते हैं.
यश प्रताप को टीवी में कार्टून देखना पसंद है. इसके अलावा क्रिकेट खेलना भी पसंद है. यश सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहते हैं.

किस सब्जेक्ट में मिला कितना नंबर-
10वीं के टॉपर यश प्रताप सिंह को हिंदी में 97 नंबर मिले हैं. जबकि अंग्रेजी में 98 नंबर आए हैं. यश को गणित में 99 नंबर हासिल हुए हैं. इसके साथ ही साइंस में यश को 96 नंबर आए हैं. इसके अलावा यश प्रताप को सोशल साइंस में 98 और ड्राइंग में 99 नंबर मिले हैं.

Yash Pratap Singh Marksheet

हाईस्कूल में 90.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं. जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

कैसे चेक करें नतीजे-
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं. आप भी रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा. स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें मार्कशीट की हार्ड कॉपी संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी.

ये भी पढ़ें: