scorecardresearch

Kashmir: कश्मीर में मिल रही UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग, प्रशासन की खास पहल

कश्मीर में यूपीएससी परीक्षा पास करने का सपना पालने वाले छात्रों के लिए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में प्रशासन ने एक अच्छी शुरुआत की है. कुपवाड़ा के सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की गई है. जिले के 300 छात्रों को मुफ्त कोचिंग के लिए चुना गया है. इन सभी छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए 100 दिनों की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी.