scorecardresearch
Advertisement

NTA ने NEET UG 2025 का परिणाम किया घोषित, देखें टॉपर्स लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन टीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. राजस्थान के महेश कुमार ने इस परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष दूसरे और महाराष्ट्र के कृष्णा जोशी तीसरे स्थान पर रहे. दिल्ली की अविका अग्रवाल लड़कियों में टॉपर बनी हैं, उनकी ऑल इंडिया रैंक पांचवीं है.