Exit Poll
Exit Poll
4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग होने के बाद एग्जिट पोल सामने आया है. आजतक पर Axis My India के एग्जिट पोल में असम में एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है. जबकि केरल में यूडीएफ की आंधी है. एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिल रहा है.
असम में फिर से बीजेपी सरकार-
Axis My India के एग्जिट पोल में असम में NDA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक 126 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि कांग्रेस के खाते में 24 से 36 सीटें जाने की उम्मीद है. एग्जिट पोल में एआईयूडीएफ और यूपीपीएल का खाता खुलता नहीं दिख रहा है.
एग्जिट पोल के मुताबिक असम में एनडीए के खाते में 48 फीसदी वोट जाता दिख रहा है. जबकि कांग्रेस गठबंधन के खाते में 38 फीसदी वोट जाने की संभावना है. एग्जिट पोल के मुताबिक अन्य को 14 फीसदी वोट मिले हैं.
पुडुचेरी में एनडीए को बहुमत-
Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 16-20 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि कांग्रेस के खाते में 6 से 8 सीटें जा सकती हैं. अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं. पुडुचेरी में एनडीए को 40 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. जबकि कांग्रेस गठबंधन को 30 फीसदी वोट मिल सकता है. टीवीके प्लस को 17 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि अन्य के खाते में 13 फीसदी वोट की संभावना है.
केरल में किसकी सरकार?
Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक केरल में यूडीएफ की सरकार बनती दिख रही है. 140 विधानसभा सीटों वाली केरल में यूडीएफ के खाते में 78 से 90 सीटें जा सकती हैं. जबकि एलडीएफ को 49 से 62 सीटें मिल सकती हैं. सूबे में बीजेपी गठबंधन को कुछ खास फायदा होता नहीं दिख रहा है. बीजेपी गठबंधन को को जीरो से 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
एग्जिट पोल के मुताबिक यूडीएफ को 44 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. जबकि एलडीएफ को 39 फीसदी वोट मिल सकता है. बीजेपी गठबंधन को 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
तमिलनाडु में TVK का कमाल-
Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में टीवीके खेल बदल सकती है. टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. टीवीके को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि डीएमके गठबंधन को 92 से 110 सीटें मिल सकती हैं. एडीएमके गठबंधन को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं.
ये भी पढ़ें: