scorecardresearch

UP Elections Results : धनंजय सिंह से लेकर विजय मिश्रा तक, जानिए किस बाहुबली को मिली जीत और किसको मिली हार

उत्तर प्रदेश के बाहुबलियों में सबसे पहला नाम जेडीयू के धनंजय सिंह का है, जोकि नामांकन से लेकर मतगणना तक सुर्खियों में रहे. हालांकि, इन्हें हार का मुंह देखना पड़ा.

Advertisement
यूपी के बाहुबली धनंजय सिंह और विजय मिश्रा. यूपी के बाहुबली धनंजय सिंह और विजय मिश्रा.
हाइलाइट्स
  • इस बार यूपी में बहुमत की सरकार बनाएगी बीजेपी

  • मल्हनी सीट से जेडीयू के धनंजय सिंह को मिली हार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.  इस बार भी योगी आदित्यनाथ का जादू बरकरार रहा. हालांकि, इन चुनाव में कई ऐसे बाहुबली चेहरे भी थे, जिनके जीतने की पूरी उम्मीद थी लेकिन, इन्हें हार का सामना करना पड़ा. साथ ही कई ऐसे दिग्गज भी थे, जिन्हें भारी मतों से जीत हासिल हुई. चलिए आपको बताते हैं क्या रहा सूबे के बाहुबलियों का हाल.

धनंजय सिंह की हार

यूपी के बाहुबलियों में सबसे पहला नाम जेडीयू के धनंजय सिंह का है, जोकि नामांकन से लेकर मतगणना तक सुर्खियों में रहे. माना जा रहा था कि इन्हें जौनपुर की मल्हनी सीट से जीत हासिल होगी लेकिन, जनता ने इनके बजाय समाजवादी पार्टी के लकी यादव को भरोसा जताया. लकी यादव ने धाकड़ धनंजय को करीब 16 जहार वोटों से हार का मुंह दिखाया है. 

विजय मिश्रा की हार

विजय मिश्रा भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार के विधायक रह चुके हैं लेकिन, इस बार इन्हें मुंह की खानी पड़ी. जेल से चुनाव लड़ रहे विजय मिश्रा को बीजेपी के विपुल दुबे ने भारी मतों से हरा दिया. दुबे ने 73,446 वोट के साथ चुनाव जीत लिया वहीं, विजय को केवल 30 हजार के करीब वोट हासिल हुए. 

रमाकांत यादव की जीत

आजमगढ़ जिले की फूलपुर-पवई विधानसभा सीट पर रमाकांत यादव का दबादबा इस बार भी कायम रहा. इस सीट पर 1985 से अबकत यादव समाज का व्यक्ति ही विधायक चुना जाता है. इस बार भी यहां कि जनता ने रमाकांत यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें विजय बनाया. उन्होंने बीजेपी के राम सूरत को करीब 25 हजार वोटों से हराकर अपना जादू कायम रखा. 

सुशील सिंह की जीत

चंदौली जिले की चर्चित सैयदराजा सीट पर हमेशा से बाहुबलियों का कब्जा रहा है. इस बार भी इसे बरकार रखते हुए सुशील सिंह ने जीत हासिल की है. बीजेपी के सुशील सिंह ने सपा के मनोज कुमार को करीब 10 हजार वोट से हराकर कुल 88 हजार वोट हासिल किए. 

अभय सिंह की जीत

श्रीराम की नगरी अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने डंका बजाया है. यहां से सपा प्रत्याक्षी अभय सिंह को भारी मतों से जीत हासिल हुई है. बीजेपी की आरती तिवारी को जहां, 92784 वोट हासिल हुए तो वहीं अभय सिंह को 105863 वोट मिले. 

लोनी सीट से मदन भैया की हार

गाजियाबाद की लोनी सीट से मदन भैया को हार का सामना करना पड़ा. उन्हें बीजेपी के नंदकिशोर गुर्जर ने करीब 9 हजार के अंतर से हराया. मदन भैया की अपने क्षेत्र में रॉबिन हुड की छवि है और उन्हें 'बाहुबली' या 'भैया जी' कहा जाता है. भैया को पहले भी सामूहिक हिंसा से जोड़ा जा चुका है. 

ये भी पढ़ें: