scorecardresearch

चुनाव आयोग के एप या पोर्टल में ऐसे तलाशें ड्राफ्ट लिस्ट में अपना नाम और सुधारें नोटिस की गलतियां

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में नाम के वेरिफिकेशन या किसी गलती को सही करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है. आयोग ने अपने दर्जनों एप को एकीकृत कर ECINet लांच किया है. ECINet एक ऐसा एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो मतदाताओं से जुड़ी 40 से अधिक अलग-अलग ऐप्स और वेबसाइटों जैसे वोटर हेल्पलाइन, सी-विजिल, सक्षम आदि को एक ही प्लेटफार्म पर जोड़ता है.

Advertisement
Draft electoral roll Draft electoral roll

दिल्ली में वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने उसे सत्यापन करने और किसी भी प्रकार की विसंगति यानी भूल-चूक या गलती को सुधारने के लिए निर्वाचन आयोग ने अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए हैं. मुख्य रूप से आप ECINet पोर्टल या ऐप, Voter Helpline App और Voters' Services Portal का उपयोग कर सकते हैं.

आयोग ने लॉन्च किया ECINet-
ECINet पोर्टल और मोबाइल फोन ऐप नवीनतम वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है. यानी आयोग ने अपने दर्जनों एप को एकीकृत कर ECINet लांच किया है.  ECINet (ECI Net) निर्वाचन आयोग की एक विशेष और बड़ी पहल है. यह एक ऐसा एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो मतदाताओं से जुड़ी 40 से अधिक अलग-अलग ऐप्स और वेबसाइटों जैसे वोटर हेल्पलाइन, सी-विजिल, सक्षम आदि को एक ही प्लेटफार्म पर जोड़ता है.

कैसे करें ECINet का इस्तेमाल?
इसका उपयोग डाउनलोड या फिर लॉगिन करके आसानी से कर सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ECINet ऐप डाउनलोड करें. या फिर इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वोटर लिस्ट में नाम खोजने के लिए ऐप में 'Search Your Name in Last SIR' या 'Search in Electoral Roll' का विकल्प चुनें. आप अपने राज्य (Delhi), जिले, विधानसभा क्षेत्र और नाम की बुनियादी जानकारी या सीधे अपने EPIC (वोटर आईडी कार्ड नंबर) के जरिए अपना नाम खोज सकते हैं. इसके जरिए आप अपने क्षेत्र के यानी बूथ के BLO को जान सकते हैं और उने संपर्क भी कर सकते हैं. इसमें 'Connect with Electoral Official' या 'Book a Call with BLO' का भी विकल्प है. इससे आप सीधे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO से संपर्क कर अपनी विसंगति दूर करवा सकते हैं. 

वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter Helpline App - VHA)-
यह निर्वाचन आयोग का सबसे लोकप्रिय और नागरिक-अनुकूल मोबाइल एप्लिकेशन है. इस पर भी नाम खोजने की प्रक्रिया पूरी हो सकती है. प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Voter Helpline App डाउनलोड करें. ऐप खोलकर 'Search Your Name in Electoral Roll' विकल्प पर क्लिक करें. आप तीन तरीकों से नाम खोज सकते हैं. अव्वल तो QR Code स्कैन करके. यदि आपके वोटर आईडी पर बारकोड/QR है तो आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. EPIC नंबर डालकर आप अपनी डिटेल्स यानी नाम, पिता का नाम, उम्र, विधानसभा भरकर खोज लें. नाम मिलने पर आपके पोलिंग बूथ (मतदान केंद्र) और भाग संख्या (Part Number) की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी. 
विसंगति (गलती) दूर करने की प्रक्रिया भी सरल है. यदि आपके नाम, उम्र, फोटो, लिंग या पते में कोई त्रुटि है, तो ऐप के भीतर 'Voter Registration' सेक्शन में जाएँ. विसंगति सुधार के लिए Form 8 (फॉर्म 8) चुनें. जिस प्रविष्टि (Entry) को सुधारना है उस पर टिक करें, सही जानकारी भरें और उससे संबंधित वैध दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, या निवास प्रमाण) अपलोड करके सबमिट कर दें. 

मतदाता सेवा पोर्टल-
मतदाता सेवा पोर्टल यानी Voters' Services Portal भी एक विकल्प है. यदि आप मोबाइल ऐप के बजाय सीधे कंप्यूटर या मोबाइल ब्राउज़र से काम करना चाहते हैं, तो आधिकारिक Voters' Services Portal (voters.eci.gov.in) सबसे बढ़िया माध्यम है. इस पर वोटर को अपना सत्यापन यानी Verification करना आवश्यक है। पोर्टल पर मौजूद Electoral Search Link पर जाकर अपना राज्य चुनें. अपने निजी विवरण, मोबाइल नंबर या EPIC संख्या के माध्यम से वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचें. त्रुटि सुधार के लिए मुख्य डैशबोर्ड पर 'Correction of Entries' (Form 8) पर क्लिक करें. लॉगिन करने के बाद फॉर्म में आवश्यक सुधार करें. सबमिट करने के बाद आपको एक एप्लीकेशन रेफरेंस आईडी मिलेगी. इसके आप बाद में अपने सुधार की स्थिति यानी Status Track कर सकते हैं. यदि आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई परेशानी आती है, तो आप दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट CEO Delhi पर जा सकते हैं, या चुनाव आयोग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके भी सहायता ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: