scorecardresearch

Haryana & Jammu Kashmir Exit Polls 2024 Live: हरियाणा और कश्मीर में किसके सिर ताज, जानिए एग्जिट पोल के नतीजे

gnttv.com | नई दिल्ली | 05 अक्टूबर 2024, 9:28 PM IST

Haryana & Jammu Kashmir Exit Polls 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की वोटिंग खत्म हो चुकी है. 8 अक्तूबर को नतीजे आएंगे. इससे पहले आजतक के एग्जिट पोल के नतीजे बताएंगे कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में किसकी सरकार बनने जा रही है? जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों पर 3 चरणों में वोटिंग हुई है. जबकि हरियाणा में एक फेज में विधानसभा की 90 सीटों के लिए वोटिंग हुई है. हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की किस्मत दांव पर लगी है. जबकि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी, बीजेपी, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, इत्तेहाद पार्टी ने अहम भूमिका निभाया है.

Haryana & Jammu Kashmir Exit Polls 2024 Haryana & Jammu Kashmir Exit Polls 2024

Haryana & Jammu Kashmir Exit Polls 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में वोटिंग हो चुकी है. हरियाणा में 5 अक्तूबर को वोटिंग हुई है. हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. शाम 5 बजे तक हरियाणा में 61 फीसदी वोटिंग हुई. जम्मू कश्मीर में 14 साल बाद चुनाव हुए हैं. 90 सीटों पर हुए चुनाव तीन फेज में हुए थे.

 

 

9:28 PM (एक वर्ष पहले)

8 अक्तूबर को आएंगे नतीजे

Posted by :- Rishabh

एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. वहीं सी-वोटर के सर्वे के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन के कामयाब होने का अनुमान हैं. दोनों ही जगहों के नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे. 

9:25 PM (एक वर्ष पहले)

कुरुक्षेत्र में किसका दबदबा?

Posted by :- Rishabh

कुरुक्षेत्र की 27 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 12-16 सीटें और बीजेपी को 9-13 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं जेजेपी को भी 0-1 सीट मिलने की उम्मीद है.
 

9:15 PM (एक वर्ष पहले)

जाटलैंड में भी कांग्रेस का जलवा

Posted by :- Rishabh

जाटलैंड में कांग्रेस एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 12-16 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि बीजेपी को 0-4 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. इस इलाके में जेजेपी को 0-1 सीट मिल सकती है. जाटलैंड में कांग्रेस को 43.8 फीसदी, बीजेपी को 37.2 फीसदी, जेजेपी को 3.8 फीसदी वोट मिल सकता है.

9:06 PM (एक वर्ष पहले)

बागड़ में कांग्रेस

Posted by :- Rishabh

हरियाणा के बांगड़ में कांग्रेस को एकतरफा सीटें मिलने का अनुमान है. बागड़ इलाके में कांग्रेस को 9-13 सीटें, बीजेपी को 0-3 सीटें और अन्य के खाते में 5-7 सीटें जा सकती हैं. वहीं जेजेपी को 0-1 सीट मिल सकती है.

Advertisement
9:00 PM (एक वर्ष पहले)

हरियाणा में BJP का हाल

Posted by :- Rishabh

हरियाणा में बीजेपा का हाल अच्छा नहीं रहा है. एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी को सिर्फ 20-28 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि पिछले चुनाव में बीजेपी को 40 सीटें मिली थीं.

8:54 PM (एक वर्ष पहले)

हरियाणा में कांग्रेस की बनेगी सरकार

Posted by :- Rishabh

हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं. एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. सी-वोटर्स के मुताबिक, कांग्रेस को अकेले 50-58 सीटें मिलने का अनुमान है.

8:48 PM (एक वर्ष पहले)

हरियाणा: भूपेन्द्र हुड्डा बोले- कांग्रेस की बनेगी सरकार

Posted by :- Rishabh

हरियाणा में मतदान खत्म होने बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा- कांग्रेस बड़े आराम से पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.

8:25 PM (एक वर्ष पहले)

हरियाणा: अहीरवाल में कांग्रेस आगे

Posted by :- Rishabh

हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र में कांग्रेस बीजेपी से बहुत आगे है. अहीरवाल में कांग्रेस को 46.13 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है. वहीं बीजेपी को 36.6 फीसदी वोट आने का अनुमान है.

8:22 PM (एक वर्ष पहले)

BJP के अनिल विज बोले- एग्जिट पोल गलत होगा 

Posted by :- Rishabh

अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा- चुनाव के पहले के माहौल के आधार पर मैं कह रहा हूं कि एग्जिट पोल गलत होगा और भाजपा सरकार बनाएगी.

 

Advertisement
8:19 PM (एक वर्ष पहले)

CM नायाब सैनी ने कहा- पूरे बहुमत से BJP सरकार आएगी

Posted by :- Rishabh

एग्जिट पोल को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- पूरे बहुमत से भाजपा की सरकार आएगी. 8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत के साथ BJP आएगी.  हमें पूरा विश्वास है कि पिछले 10 सालों में हरियाणा के लोगों ने जो काम देखा है, हर वर्ग के लिए काम हुए हैं, हरियाणा को क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद और भेद-भाव से मुक्ति दिलाने का काम हमारी सरकार ने 10 सालों में किया है.

 

8:16 PM (एक वर्ष पहले)

हरियाणा में कांग्रेस का जलवा

Posted by :- Rishabh

एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में सत्ता बदलने जा रही है. कांग्रेस को 50-58 सीटें आने के अनुमान हैं. वहीं सत्ताधारी बीजेपी 20-28 सीटों में सिमट सकती है. इसके अलावा जेजेपी को 0-2 और अन्य को 10-14 सीटें आने का अनुमान है.

8:09 PM (एक वर्ष पहले)

हरियाणा में किस पार्टी को कितना वोट शेयर?

Posted by :- Rishabh

सी-वोटर्स के एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. वोट शेयर में कांग्रेस को 43.8 फीसदी वोट शेयर आने का अनुमान है. वहीं बीजेपी का वोट शेयर 37.2 फीसदी आने का अनुमान है. एग्जिट पोल में जेजेपी को 3.8 फीसदी और अन्य को 15.2 फीसदी वोट शेयर आने का अनुमान है.

8:02 PM (एक वर्ष पहले)

हरियाणा के अखाड़े में कौन-कौन?

Posted by :- Rishabh

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो गई है. 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है. सूबे में इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा का गठबंधन है. इसके अलावा जेजेपी और चंद्रशेखर की पार्टी का एलायंस है. उधर, बीजेपी और आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है.

8:00 PM (एक वर्ष पहले)

J&K बीजेपी अध्यक्ष बोले- अगली सरकार भाजपा की

Posted by :- Rishabh

विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, मुझे विश्वास है कि 8 अक्टूबर को भाजपा जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. जम्मू-कश्मीर की अगली सरकार भाजपा की होगी.

 

Advertisement
7:52 PM (एक वर्ष पहले)

BJP और PDP को वोट शेयर कितना?

Posted by :- Rishabh

एग्जिट पोल में इंडिया ब्लॉक की तरह ही बीजेपी का भी वोट शेयर कम हुआ है. हालांकि भाजपा के वोट प्रतिशत में हल्की-सी कमी बताई गई है. एग्जिट पोल में बीजेपी का वोट शेयर 23% से 22.9% आने का अनुमान है. पीडीपी के वोट शेयर में भारी कमी हुई है. पीडीपी का वोट शेयर 22.9 फीसदी से  10.2% होने का अनुमान है. 

7:40 PM (एक वर्ष पहले)

जम्मू-कश्मीर में INDIA ब्लॉक का वोट शेयर

Posted by :- Rishabh

एग्जिट पोल के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में इंडिया ब्लॉक की सीटें तो बढ़ी हैं लेकिन वोट परसेंटेज कम हुआ है. पिछले चुनाव में इंडिया गठबंधन का वोट प्रतिशत 39.3% था. एग्जिट पोल में इंडिया ब्लॉक
का वोट परसेंटज 38.9% का अनुमान है.

7:35 PM (एक वर्ष पहले)

2014 के चुनाव में PDP थी सबसे बड़ी पार्टी

Posted by :- Rishabh

जम्मू कश्मीर में आखिरी बार विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे. उस चुनाव में इंडिया गठबंधन यानी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की कुल 24 सीटें आईं थीं. वहीं बीजेपी 25 सीटें जीती थी. साथ ही पीडीपी को सबसे ज्यादा 28 सीटें मिलीं थीं और अन्य 6 उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे थे.

7:28 PM (एक वर्ष पहले)

कश्मीर में इंडिया ब्लॉक को बढ़त

Posted by :- Rishabh
Jammu Kashmir Exit Polls 2024
Jammu Kashmir Exit Polls 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों में 47 सीटें कश्मीर की हैं और 43 सीटें जम्मू की है. एग्जिट पोल में कश्मीर घाटी में इंडिया ब्लॉक को 29-33 सीटें आने का अनुमान है. वहीं बीजेपी का फिर से घाटी से सूपड़ा साफ हो सकता है.

एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को घाटी में 0-1 सीट आ सकती है. पिछले चुनाव में बीजेपी को घाटी से एक भी सीट नहीं मिली थी. वहीं पीडीपी घाटी में 6-10 सीटें ला सकती है. इतनी ही सीटें आने के अनुमान अन्य के हैं.

7:27 PM (एक वर्ष पहले)

जम्मू में वोट शेयर में कौन आगे?

Posted by :- Rishabh
Jammu Exit Polls
Jammu Exit Polls

सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, इंडिया ब्लॉक को 36.4 फीसदी शेयर मिलने का अनुमान है. वहीं बीजेपी को जम्मू में 41.3 फीसद शेयर मिलने का अनुमान है. पीडीपी को सिर्फ 4.4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. अन्य के खाते में 17.9 फीसदी वोट शेयर आने के अनुमान हैं.

Advertisement
7:26 PM (एक वर्ष पहले)

जम्मू में BJP को 27-31 सीटें

Posted by :- Rishabh
Jammu Exit polls
jammu Exit Polls

एग्जिट पोल के अनुसार, जम्मू इलाके की 43 सीटों में बीजेपी ज्यादा सीटें जीत सकती है लेकिन इंडिया ब्लॉक को भी फायदा होने का अनुमान है. एग्जिट पोल के अनुसार, जम्मू में भाजपा की 27-31 सीटें आने का अनुमान है. पिछले विधानसभा चुनाव में जम्मू में बीजेपी की 25 सीटें आईं थीं.  

वहीं जम्मू में इंडिया गठबंधन को 11-15 सीटें मिलने के आसार हैं. 2014 के चुनाव में इंडिया ब्लॉक ने जम्मू में सिर्फ 8 सीटें जीती थीं. उस चुनाव में जम्मू इलाके में पीडीपी को 3 सीटें मिली थीं.