scorecardresearch

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, JMM के सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई NDA की धड़कनें

झारखंड में 2 सीटों पर राज्यसभा चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है. इंडिया गठबंधन के 2 उम्मीदवार और बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मुकाबला है. एक सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है. लेकिन दूसरी सीट पर सियासी खींचतान चल रही है. दोनों तरफ से दावे किए जा रहे हैं.

Jharkhand Rajya Sabha Election Jharkhand Rajya Sabha Election

झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों पर 18 जून को चुनाव होने हैं. इस बीच चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है. जेएमएम और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं. लेकिन बीजेपी समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है. एनडीए और इंडिया गठबंधन की तरफ से अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत के दावे किए जा रहे हैं. इस बीच जेएमएम के महासचिव विनोद पांडेय के एक सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी पारा चढ़ गया है. उधर, बीजेपी पर अपने विधायकों के होटल में रखने का दावा किया जा रहा है.

JMM की हुंकार-
झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसको लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई. विनोद पांडेय ने पोस्ट किया कि 56 नहीं, 61. उनके इस पोस्ट से झारखंड के सियासी गलियारे में बहस छिड़ गई है. जेएमएम की तरफ से इस पोस्ट के बाद झारखंड में क्रॉस वोटिंग की आशंका बढ़ गई है. इस पोस्ट के बाद दावा किया जा रहा है कि एनडीए के विधायक महागठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन कर सकते हैं.

क्या निकाला जा रहा मतलब?
विनोद पांडेय के इस पोस्ट का मतलब निकाला जा रहा है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन के 56 विधायक हैं. जबकि इस पोस्ट में दावा 61 विधायकों के समर्थन का किया जा रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एनडीए के 5 विधायक इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे? अब इस पोस्ट का मतलब यही समझा जा रहा है.

होटल में ठहरे NDA के विधायक-
सूबे में राज्यसभा चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है. अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि इंडिया गठबंधन के विधायक टूट सकते हैं और एनडीए के खाते में जा सकते हैं. लेकिन जेएमएम महासचिव के पोस्ट से सारे समीकरण उलटे लग रहे हैं. अब एनडीए अपने विधायकों को खरीद फरोख्त से बचान के लिए होटल भेजने का फैसला किया है. इसके लिए रांची के होटल रेडिसन ब्लू में 32 कमरे बुक किए गए हैं.

उधर, बीजेपी समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में 2 बार बतौर राज्यसभा सांसद उन्होंने जो काम किया है, उसपर उनको यकीन है.

ये भी पढ़ें: