scorecardresearch

'4 महीने पहले ही मैंने 172 सीटों की लिस्ट...', यूपी चुनाव में सीटों को लेकर बोले इमरान मसूद

'पंचायत आजतक' के मंच से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बता दिया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है. सांसद ने कहा कि 4 महीने पहले ही हमने सीटों की लिस्ट प्रभारी को सौंप दी थी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये जरूरी नहीं है कि उतनी ही सीटों पर लड़ेंगे. कम या ज्यादा हो सकता है.

Advertisement
Congress MP Imran Masood Congress MP Imran Masood

मथुरा में 'पंचायत आजतक' के मंच से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी की कितनी सीटों पर तैयारी है? इमरान मसूद ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रभारी को इसकी लिस्ट भी दे दी है.

यूपी में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?
इस सवाल के जवाब में कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि ये तो फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा. लेकिन इतना जरूर कहता हूं कि क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों होनी चाहिए. हमें दोनों के ऊपर बात करनी है. इमरान मसूद ने कहा कि 172 सीटों की सूची मैंने 4 महीने पहले ही पार्टी प्रभारी को सौंप दी थी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मेरा सूची सौंपने का मतलब ये नहीं है कि हमें इतनी सीटें चाहिए. उससे बढ़ भी सकती है, उससे घट भी सकती हैं. ये फैसला पार्टी का है.

... सपा-बसपा की तरफ हवा-हवाई हो जाएंगे- मसूद
इमरान मसूद ने कहा कि कंप्रोमाइज करने का मतलब ये बिल्कुल नहीं होता है कि हम अपने आप को मिटा लें. कांग्रेस अपने लिए कंप्रोमाइज नहीं करेगी. सहयोगी हैं, सहयोगी की तरह साथ चलेंगे. अगर आप ईमानदार हैं तो आज डिसाइड करिए और चल चलिए. सांसद ने कहा कि को-ऑर्डिनेशन कमेटी स्टेट में बनाइए, डिस्ट्रिक्ट में बनाए, विधानसभा में बनाइए, कार्यकर्ताओं का समन्वय करिए, वरना सपा-बसपा के गठबंधन की तरह हवा-हवाई हो जाएंगे, कुछ नहीं मिलेगा.

गठबंधन के विकल्प के सवाल पर बोले मसूद-
कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमने विकल्पों पर विचार नहीं किया है, इसलिए चाहता हूं कि सीटों पर तुरंत फैसला हो जाए तो हम विकल्प पर भी विचार करें. मसूद ने कहा कि हम तो कह रहे हैं कि अखिलेश यादव बड़े नेता हैं, हम उनके साथ चलेंगे. लेकिन कुछ स्पेस हमारे लिए भी रखिए.

योगी सरकार के कामकाज पर क्या बोले मसूद?
इमरान मसूद ने कहा कि मेरे यहां एयरपोर्ट के उद्घाटन हुए 2 साल हो गए. लेकिन आज तक एक भी फ्लाइट लैंड नहीं हुई. आपने कई सौ करोड़ रुपए उसपर लगा दिए. एयरपोर्ट का क्या फायदा? अपराधी कांपने के सवाल पर मसदू ने कहा कि शामली में बीच चौराहे पर अंकित बालियान को मारा है और खुलेआम गए. जिनका एनकाउंटर हुआ है, उनका सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखा है. जिनका सीसीटीवी फुटेज दिखा है, उसपर ईनाम ही घोषित हो रहा है.

ये भी पढ़ें: