scorecardresearch

Shahjahanpur Election Results 2022: सुरेश खन्ना ने लगातार 9वीं बार जीता शाहजहांपुर...6 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा

सुरेश कुमार खन्ना ने जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि शाहजहांपुर की जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं का मैं शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने पहली बार शाहजहांपुर में बीजेपी को छह की छह सीटें सीटों पर जीत हासिल करा दी.

हाइलाइट्स
  • सुरेश कुमार खन्ना ने जनता का शुक्रिया अदा किया

  • लगातार 9वीं बार जीते सुरेश खन्ना

शाहजहांपुर में विधान सभा चुनाव में सुरेश कुमार खन्ना ने 9वीं बार जीत हासिल कर एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करा दिया है. उनका कहना है की पहली बार शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी ने 6 विधानसभाओं पर जीत हासिल की है. वही बीजेपी छोड़ कर सपा में गए प्रत्याशियों पर उन्होंने कहा कि भगवान उनको सद्बुद्धि दे.

सुरेश कुमार खन्ना ने जनता का शुक्रिया अदा किया
दरअसल सुरेश कुमार खन्ना ने जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि शाहजहांपुर की जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं का मैं शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने पहली बार शाहजहांपुर में बीजेपी को छह की छह सीटें सीटों पर जीत हासिल करा दी. लोगों ने कानून सुशासन और विकास में अपना समर्पण देते हुए बीजेपी को जीत हासिल कराई है और उन्होंने कहा की जिस तरीके से 5 साल में योगी जी ने पूरे उत्तर प्रदेश की सेवा की है उसी का ये प्रतिफल है कि जनता ने फिर से उन्हें सत्ता दिला दी है. 

शाहजहांपुर की सभी 6 विधान सभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है.

1.पुवायां विधान सभा
चेतराम (बीजेपी) - 129636
उपेंद्र पाल (सपा) - 78010
जीत- 51,626

2 - शाहजहांपुर नगर विधान सभा
सुरेश कुमार खन्ना (बीजेपी) - 109188
तनवीर खान (सपा) - 99554
जीत - 9634

3 - जलालाबाद विधान सभा
हरि प्रकाश वर्मा (बीजेपी)- 99453
नीरज मौर्या (सपा)- 94754
जीत- 4699

4 - ददरौल विधान सभा
मानवेन्द्र सिंह (बीजेपी) - 100800
राजेश वर्मा (सपा) - 90986
जीत- 9814

5 - कटरा विधान सभा
वीर विक्रम सिंह (बीजेपी) - 77637
राजेश यादव (सपा) - 77211
जीत- 426

6 - तिलहर विधान सभा
सलोना कुशवाहा (बीजेपी) - 102095
रोशन लाल वर्मा (सपा)- 88713
जीत- 13382