scorecardresearch

CJP प्रवक्ता की अखिलेश यादव से बंद कमरे में डेढ़ घंटे तक मुलाकात, लगाए जा रहे ये कयास

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात हुई है. इसके बाद यूपी की सियासत में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Advertisement
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश में बढ़ती सियासी हलचल के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी अपने लिए जमीन तलाश रही है. सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की. सपा मुख्यालय में दोनों के बीच लगभग डेढ़ घंटे वार्ता चली. माना जा रहा है कि इस दौरान शिक्षा व रोजगार से जुड़े मुद्दों पर दोनों के बीच विमर्श हुआ.

आशुतोष रांका-अखिलेश की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल-
सीजेपी प्रवक्ता ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते दिनों चले पार्टी के आंदोलन में सपा सांसदों के सहयोग को लेकर आभार भी जताया. हालांकि इस मुलाकात को लेकर दोनों नेताओं ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है. सीजेपी प्रवक्ता और सपा प्रमुख के बीच हुई इस मुलाकात के बाद यूपी में छात्र आंदोलन छेड़े जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं. आशुतोष रांका और अखिलेश यादव की मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. मुलाकात में रांका के साथ कुछ सहयोगी भी मौजूद रहे.

बंद कमरे में डेढ़ घंटे तक मुलाकात-
विधान सभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात ने प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है.

बंद कमरे में डेढ़ घंटे चली इस मुलाकात पर दोनों ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया, परंतु कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में शिक्षा की बदहाली, आने वाले दिनों में सपा और सीजेपी एक साथ दिख सकते हैं.

यूपी में शिक्षा को लेकर मुखर होने की संभावना-
सपा ने इन दिनों सीजेपी के जंतर-मंतर आंदोलन में पार्टी ने खुलकर समर्थन किया था. वहीं सीजेपी अपने स्कूल ठीक करो अभियान पर आगे बढ़ रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में यूपी में शिक्षा की स्थिति पर सीजेपी के भी मुखर होने की संभावना जताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि रांका के कुछ साथियों के साथ इस मुलाकात में कुल 7 लोग मौजूद थे. सीजेपी प्रवक्ता ने सपा प्रमुख को जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान डिंपल यादव सहित सपा के सांसदों के पहुंचने और समर्थन देने पर आभार जताया.

जयपुर में CJP की टीम पर हुआ था हमला-
पिछले माह सीजेपी के स्कूल ठीक करो अभियान के दौरान आशुतोष रांका और उनकी टीम पर जयपुर में हमला हुआ था. उस समय भी सपा प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट कर उनका समर्थन किया था. मुलाकात के दौरान छात्रों और बुवाओं से जुड़े मुद्दों के साथ जेन-जी और जैन-अल्फा से राजनीतिक संवाद को लेकर चर्चा हुई.

मुलाकात के बाद किसी राजनीतक गठजोड़ या औपचारिक सहयोग की घोषणा नहीं हुई, पर दोनों के बीच भविष्य की रणनीति और सहयोग पर चर्चा होने की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़ें: