scorecardresearch

'अगर गठबंधन नहीं हुआ तो नुकसान कांग्रेस को', समाजवादी पार्टी का कांग्रेस को जवाब

यूपी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं. अब तक कांग्रेस लीडर इमरान मसूद ही समाजवादी पार्टी को निशाना बना रहे थे, लेकिन अब अखिलेश यादव की पार्टी ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है. इकरा हसन ने कांग्रेस को बता दिया है कि अगर गठबंधन नहीं हुआ तो कांग्रेस को ही नुकसान उठाना पड़ेगा.

Advertisement
Imran masood and Iqra Hasan (Photo/PTI) Imran masood and Iqra Hasan (Photo/PTI)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति बदल दी है. गठबंधन पर एकतरफा बोल रहे कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अब समाजवादी पार्टी ने जवाब देना शुरू कर दिया है.

कांग्रेस के खिलाफ सपा ने खोला मोर्चा-
इमरान मसूद जो लगातार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधनक लेकर हमलावर हैं. लंबी चुप्पी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने अपनी तेज तर्रार सांसद इकरा हसन को आगे कर दिया है. इमरान मसूद को जवाब देने समाजवादी पार्टी की संसद इकरा हसन सामने आई है. सहारनपुर में इकरा हसन ने जो बोला है, वह सीधा हमला कांग्रेस पार्टी पर है. 

गठबंधन नहीं तो नुकसान कांग्रेस को- इकरा हसन
गठबंधन को लेकर इकरा हसन ने कांग्रेस को दो-टूक बता दिया है. इकरा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ अखिलेश यादव जी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो भाजपा को हरा सकते हैं. कांग्रेस अपने दम पर कुछ कर नहीं पाएगी. अगर गठबंधन हुआ तो ठीक है वरना नुकसान कांग्रेस का ही होगा हमारा नहीं.

बता दें कि जिस सहारनपुर से इमरान मसूद आते हैं, वही सहारनपुर इकरा हसन का घर भी है और लंबी खामोशी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस को जवाब देने की तैयारी कर ली है.

क्या दोनों तरफ से बढ़ेगी बयानबाजी?
इमरान मसूद ने कुछ महीने पहले जब गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव दोनों को टारगेट करना शुरू किया, तब समाजवादी पार्टी की तरफ से राजीव राय ने जवाब दिया था. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने तब इस मामले को तूल देने के बजाय शीर्ष नेताओं के स्तर पर सुलझाने की रणनीति बनाई थी. 

सूत्रों की माने तो जिस वक्त इमरान मसूद ने अखिलेश यादव के खिलाफ बोलना शुरू किया तो राहुल गांधी के बेहद गरीबी कांग्रेस के एक बड़े  नेता ने अखिलेश यादव से बात की और कहा कि राहुल गांधी जब विदेश से लौटेंगे तो यह मामला सुलझ जाएगा. लेकिन कई महीने गुजरने के बाद भी जब कांग्रेस पार्टी का हमला समाजवादी पार्टी पर गठबंधन को लेकर नहीं रुका तो अब समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस को उसी भाषा में जवाब देने की तैयारी की है और इकरा हसन का यह बयान उसी की कड़ी में पहला जवाब है.

ये भी पढ़ें: