scorecardresearch
Advertisement

उत्तराखंड चुनाव प्रचार में Rajnath Singh ने मारा पुष्पा फिल्म का डायलॉग, बोले- हमारा पुष्कर न झुकेगा और न रुकेगा

दक्षिण भारत के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा इन दिनों सोशल मीडिया की सेंसेशन बनी हुई है. इसके गाने और डॉयलाग का हर कोई फैन हो गया है. अब इस हाई वोल्टेज एक्शन फिल्म की एंट्री पॉलिटिकिस में भी हो गई है. उत्तराखंड में विधानसभा के इलेक्शन होने वाले हैं और चुनाव प्रचार चरम पर है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रचार करने पहुंचे तो उन्होंने अपनी स्पीच में न केवल पुष्कर धामी की तुलना पुष्पराज से कर दी बल्कि पुष्पा फिल्म का डायलॉग भी मार दिया. देखें.