scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Netflix Top 5 Series: मानसून में नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देखें ये 5 टॉप रेटेड सीरीज

Netflix Series
1/6

भारत में डिजिटल कंटेंट की मांग बढ़ी है. लोग सिनेमाघर जाने के बजाय घर पर बैठकर ही फिल्में और सीरीज देखना पसंद करने लगे हैं. यूथ के बीच नेटफ्लिक्स बेहद पॉपुलर है. ऐसे में मानसून में घर बैठे आप भी कुछ बढ़िया कंटेंट देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. 

कोहरा
2/6

कोहरा
नेटफ्लिक्स पर मर्डर मिस्ट्री कोहरा स्ट्रीम हो रही है. एनआरआई ग्रूम के मर्डर के इर्द गिर्द घूमती कोहरा की कहानी पंजाब के बैकग्राउंड पर फिल्माई गई है. इसमें वरुण सोबती और सुविंदर सिंह लीड रोल में हैं.
 

हिडन लव
3/6

हिडन लव
सांग ज़ी को अपने भाई के दोस्त डुआन जिया जू से प्यार हो जाता है, और जब वो उसकी यूनिवर्सिटी में जाने लगती है तो दोनों करीब आ जाते हैं. मानसून में एन्जॉय करने के लिए आप ये रोमांटिक कोरियन ड्रामा देख सकते हैं.

गुमराह
4/6

गुमराह
तमिल फिल्म 'थडम' की हिंदी रीमेक 'गुमराह' नेटफ्लिक्‍स पर देखी जा सकती है. सीरीज में मृणाल ठाकुर पुलिस अफसर के रोल में हैं. आदित्य रॉय कपूर इसमें डबल रोल में हैं. नेटफ्लिक्‍स पर मौजूद ये शानदान सस्पेंस थ्रिलर है. 

ट्रायल बाय फायर
5/6

ट्रायल बाय फायर
13 जून, 1997 को दिल्‍ली के उपहार सिनेमा हॉल में हुए हादसे पर आधारित है नेटफ्लिक्‍स की सीरीज ट्रायल बाय फायर बेहतरीन कोर्ट ड्रामा है. कुछ अच्‍छा और दमदार देखना चाहते हैं तो 'ट्रायल बाय फायर' एक 'मस्ट-वॉच सीरीज' है.

बर्न द हाउस डाउन 
6/6

बर्न द हाउस डाउन 
8 एसिपोड की सीरीज बर्न द हाउस डाउन बेहद शानदार है. ये ऐसी हाउस कीपर की कहानी है जिसका घर 13 साल पहले जला दिया गया था. और इसका बदला लेने के लिए वो अपनी सौतेली मां के घर काम करने आती है.