scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

आध्यात्म की राह पर अक्षरा सिंह? ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन पहुंचीं एक्ट्रेस, कुछ दिन पहले पवन सिंह ने मांगी थी माफी

Akshara Singh
1/5

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में वह आध्यात्मिक माहौल में नजर आ रही हैं. इससे पहले वह चंडीगढ़ में आयोजित वृंदावन उत्सव में भी शामिल हुई थीं.

Akshara Singh
2/5

ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन पहुंचीं अक्षरा

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में नजर आ रही हैं. बताया गया है कि इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और एक वैश्विक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया.

Akshara Singh
3/5

इससे कुछ दिन पहले अक्षरा चंडीगढ़ में हुए वृंदावन उत्सव में भी पहुंची थीं. इस कार्यक्रम में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और सिंगर बी प्राक भी शामिल हुए थे. लगातार आध्यात्मिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.

Akshara Singh
4/5

कार्यक्रम में युवक पर भड़कीं अक्षरा
अक्षरा सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह मंच से एक युवक को उसके व्यवहार के लिए फटकार लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह कहती हैं कि मजाक करना ठीक है, लेकिन किसी महिला को देखकर गलत इशारे करना या उसका मजाक उड़ाना सही नहीं है. वीडियो में अक्षरा युवाओं से लड़कियों का सम्मान करने की अपील करती हैं. उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपमानित करना और उन्हें परेशान करना गलत है. उनके मुताबिक, Gen Z होने का मतलब सिर्फ नए तौर-तरीके अपनाना नहीं, बल्कि महिलाओं की इज्जत करना भी है.

Akshara Singh
5/5

पवन सिंह ने भी मांगी थी अक्षरा से माफी

अक्षरा सिंह का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले पवन सिंह ने एक कार्यक्रम में उनसे माफी मांगी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन ने अक्षरा को प्यार से ‘बाबू-बच्चा’ कहकर संबोधित किया और उनके माता-पिता के प्रति सम्मान जताया था.

अक्षरा और पवन सिंह पहले एक-दूसरे के करीब रहे हैं, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी. ऐसे में पवन के माफी मांगने के बाद दोनों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई.