scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

शादी के बाद आलिया की सहेलियों के साथ यूं पोज करते नजर आए रणबीर कपूर...जमकर हुआ नाच गाना

Ranbir-Alia
1/6

आलिया-रणबीर की शादी को हुए 5 दिन हो गए हैं लेकिन अभी भी इस वेडिंग की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में आलिया की एक फ्रेंड तान्या साहा ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में रणबीर ब्राइड्समेड्स के साथ पोज करते नजर आ रहे हैं.

Ranbir-Alia
2/6

तान्या द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर में रणबीर आलिया के दोस्तों के साथ पोज दे रहे हैं और उन्होंने एक नोट पकड़ा हुआ है.इस नोट में लिखा है, “मैं, रणबीर, आलिया का पति. मैं सभी ब्राइड्समेड्स को वचन देता हूं ...”

Ranbir-ALia
3/6

वहीं आलिया भी अपनी फ्रेंड्स के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं. तस्वीरों को शेयर करते हुए तान्या ने लिखा, 'ये ऐसे ही दिन हैं जिनके लिए मैं जी रही हूं. ढेर सारे खुशी के आंसू और पेट में दर्द करने वाली हंसी, मेरी प्यारी प्यारी @aliaabhatt की प्रेम कहानी का जश्न मनाते हुए एक परिवार के लिए हमेशा आभारी हूं, जो कि बहुत अधिक और थोड़ा बड़ा हो गया है.”

Ranbir-Alia
4/6

एक तस्वीर में रणबीर अपनी साली तान्या पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. 

Ranbir-Alia
5/6

शादी के बाद आलिया लाल कलर के अनारकली सूट में नजर आईं जिसमें वो बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखाई दे रही थीं

Ranbir-Alia
6/6

आलिया और रणबीर की शादी 14 अप्रैल को हुई थी . इसके बाद 16 अप्रैल को अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए दोनों ने एक रिसेप्शन पार्टी प्लान की थी. इसमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान, आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया सहित कई फिल्मी सितारे  शामिल हुए थे.