scorecardresearch
मनोरंजन

अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू, प्री-वेडिंग फंक्शन में दिखी कपूर परिवार की बॉन्डिंग

Anshula Kapoor’s Wedding Festivities
1/5

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. अंशुला अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जिसमें पूरे कपूर परिवार ने हिस्सा लिया.

Anshula Kapoor wedding
2/5

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में शनाया के साथ उनके पिता संजय कपूर, मां महीप कपूर और भाई जहान कपूर दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही अंशुला के भाई अर्जुन कपूर, बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. सभी ने मिलकर होने वाले दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दीं. अंशुला और रोहन ने पिछले साल जुलाई 2025 में सगाई की थी.

Anshula Kapoor wedding
3/5

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत सांस्कृतिक तरीके से हुई. दोनों ने माता की चौकी का आयोजन किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यह कपल प्रार्थना करता नजर आ रहा है. समारोह के दौरान भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला.

Anshula Kapoor wedding
4/5

सेंट्रल पार्क में रोहन ने किया था प्रपोज अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की लव स्टोरी साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए शुरू हुई थी.अपनी सगाई की जानकारी देते हुए अंशुला ने बताया था कि उनकी पहली बातचीत एक मंगलवार को रात 1:15 बजे शुरू हुई थी, जो घंटों चली थी.इसके ठीक तीन साल बाद रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में कैसल के सामने उसी समय यानी रात के ठीक 1:15 बजे अंशुला को शादी के लिए प्रपोज किया था.

Anshula Kapoor
5/5

अंशुला, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी स्वर्गीय Mona Shourie Kapoor की बेटी हैं. वह अर्जुन कपूर की बहन हैं, जबकि जाह्नवी और खुशी कपूर उनकी सौतेली बहनें हैं. बावजूद इसके, चारों भाई-बहनों के बीच हमेशा मजबूत और करीबी रिश्ता देखने को मिला है.