scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

OTT Release this Week: सस्पेंस थ्रिलर के साथ लौटेगा असुर, स्कूप और हत्यापुरी में देखने को मिलेगी जबरदस्त मर्डर मिस्ट्री

Ott Release this week
1/6

ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों के मनोरंजन का नया जरिया बन गया है क्योंकि इसपर रिलीज हुए कंटेंट को आप कभी भी देख सकते हैं. आप चाहें तो घर में ही आराम से फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं. प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और जियो सिनेमा जैसे स्ट्रीमिंग पर इस वीक काफी कुछ रिलीज होने जा रहा है जो आपके मनोरंजन को और भी बढ़ा देगा.

असुर 2
2/6

असुर 2
रिलीज डेट- 1 जून
ओटीटी- जियो सिनेमा

अरशद वारसी, बरूण सोबती की हिट सीरीज असूर का दूसरा सीजन 1 जून से स्ट्रीम होगा. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

हत्यापुरी
3/6

हत्यापुरी
रिलीज डेट-2 जून
ओटीटी- ज़ी5

संदीप रे द्वारा निर्देशित 'हत्यापुरी' प्रदोष चंद्र मित्तर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छुट्टी मनाने पुरी जाता है, लेकिन अपने इस दौरान हुई एक हत्या की जांच में शामिल हो जाता है. ये फिल्म Zee5 पर 2 जून 2023 को रिलीज होगी.

मुंबईकर
4/6

मुंबईकर
रिलीज डेट- 2 जून
ओटीटी-Jio Cinema

संतोष सिवन द्वारा निर्देशित मुंबईकर तमिल फिल्म मानागरम की रीमेक है और इसमें मुख्य भूमिका में विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति हैं. फिल्म 2 जून, 2023 को Jio Cinema पर रिलीज होगी.

Scoop
5/6

स्कूप
रिलीज डेट- 2 जून
ओटीटी-नेटफ्लिक्स

स्कूप की कहानी एक पत्रकार की चौंकाने वाली हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. ये वेब सीरीज 2 जून, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हंसल मेहता द्वारा निर्देशित 'स्कूप' में ईशान परेरा, करिश्मा तन्ना, हरमन बवेजा और मो. जीशान अय्यूब मुख्य भूमिका में हैं. यह जिग्ना वोरा की बायोग्राफी बिहाइंड बार्स इन बायकुला: माई डेज इन प्रिजन पर आधारित है.

मेनिफेस्ट सीजन 4
6/6

मेनिफेस्ट सीजन 4 पार्ट 2
रिलीज डेट-2 जून
ओटीटी-नेटफ्लिक्स

'मेनिफेस्ट सीजन 4 पार्ट 2' 2 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. यह शो एक कमर्शियल एयरलाइनर के यात्रियों और चालक दल के इर्द-गिर्द घूमता है, जो साढ़े पांच साल तक मृत घोषित किए जाने के बाद अचानक लौट आते हैं.