scorecardresearch
मनोरंजन

OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर बिंज वॉच करें ये 5 दमदार सीरीज, वीकेंड हो जाएगा एंटरटेनमेंट से भरपूर

OTT Release This Week
1/6

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर तरह के दर्शकों के लिए नया कंटेंट मौजूद है. क्राइम थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए करिश्मा कपूर की Brown रिलीज हुई है, वहीं डार्क कॉमेडी के शौकीनों के लिए मां बहन आई है. फैमिली ड्रामा गुल्लक अपने पांचवें सीजन के साथ लौट आई है. इसके अलावा द पिरामिड स्कीम लालच और धोखाधड़ी की कहानी दिखाती है, जबकि Made in India: A Titan Story भारत के सबसे सफल ब्रांड्स में से एक टाइटन के सफर को पर्दे पर लेकर आई है.

OTT releases this week
2/6

मां बहन
Netflix पर 4 जून को रिलीज हुई Maa Behen में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह डार्क कॉमेडी उस परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब उनके घर में अचानक एक शव मिल जाता है. इसके बाद घटनाओं की ऐसी श्रृंखला शुरू होती है जिसमें कॉमेडी, सस्पेंस और कई मोड़ देखने को मिलते हैं.
 

OTT releases this week
3/6

Made in India: A Titan Story
Amazon MX Player पर 3 जून को रिलीज हुई Made in India: A Titan Story छह एपिसोड की पीरियड ड्रामा सीरीज है. यह भारत के चर्चित ब्रांड टाइटन की स्थापना और उसके विकास की कहानी दिखाती है. सीरीज में नसीरुद्दीन शाह ने जेआरडी टाटा और जिम सर्भ ने टाइटन के संस्थापक प्रबंध निदेशक जरक्सिस देसाई की भूमिका निभाई है.

OTT releases this week
4/6

Brown

ZEE5 पर 5 जून को रिलीज हुई Brown में करिश्मा कपूर एक ऐसी डिटेक्टिव की भूमिका निभा रही हैं, जो निजी परेशानियों से जूझते हुए कई हत्याओं की जांच करती है. कहानी में अपराध, रहस्य और व्यक्तिगत संघर्षों का मेल देखने को मिलता है. यह सीरीज ZEE5 की इस महीने की सबसे चर्चित ओरिजिनल रिलीज में शामिल है.
 

OTT releases this week
5/6

The Pyramid Scheme
Amazon Prime Video की The Pyramid Scheme हरिद्वार के दो ऐसे लोगों की कहानी है जो आर्थिक सफलता और सम्मान पाने का सपना देखते हैं. गोल्डी और मनोज, तरुण बजाज से प्रेरित होकर एक मल्टी-लेवल पिरामिड मार्केटिंग नेटवर्क खड़ा करते हैं. कारोबार बढ़ने के साथ दोनों धोखाधड़ी, छल और लालच के ऐसे जाल में फंस जाते हैं, जहां से निकलना आसान नहीं होता.
 

OTT releases this week
6/6

Gullak Season 5
Sony LIV की लोकप्रिय सीरीज Gullak अपने पांचवें सीजन के साथ लौट आई है. मिडिल क्लास परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी, छोटे-छोटे संघर्ष और रिश्तों की गर्माहट इस सीरीज की पहचान रही है. नए सीजन में भी मिश्रा परिवार के जीवन से जुड़े कई भावनात्मक और मनोरंजक पल दर्शकों को देखने को मिलेंगे.