scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Cannes 2023: किसी ने पहनी हुड गाउन तो किसी ने लगाई नीली लिपस्टिक, खूब चर्चा में रहा बॉलीवुड हसीनाओं का रेड कार्पेट लुक

Cannes 2023
1/6

कान फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरुआत हो चुकी है.  दुनिया के इस सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी शिरकत कर रही हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता जैसी भारतीय हस्तियां रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं. इनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन
2/6

ऐश्वर्या राय बच्चन
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का ये 21वां साल है. हमेशा की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा. ऐश्वर्या ग्लिटर हुडी ड्रेस में फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं. ऐश ने अपने लुक से सबको हैरान करके रख दिया. ऐश्वर्या के इस लुक की खूब चर्चा हो रही है.

सारा अली खान
3/6

सारा अली खान
सारा अली खान ने भी इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है. अब तक उनके 3 लुक सामने आ चुके हैं. पहले दिन सारा लहंगे में नजर आईं. लहंगे के साथ सारा ने काफी कम मेकअप कैरी किया था. कान्स में सारा का दूसरा लुक रेट्रो वाइब्स दे रहा था. इस लुक में भी सारा कमाल की खूबसूरत लग रही थीं. 

उर्वर्शी रौतेला
4/6

उर्वर्शी रौतेला
ऐश्वर्या के बाद अगर इस बार कान में किसी का लुक चर्चा में है तो वो हैं उर्वर्शी रौतेला. Urvashi ने अपने ऑफ-शोल्डर क्रीम और ब्लू गाउन के साथ एक बड़ा डायमंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहनी थी. इस दौरान उनके नीले रंग के लिप्सटिक और छिपकली वाले नेकलेस ने सभी का ध्यान खींचा. 

मानुषी छिल्लर
5/6

मानुषी छिल्लर
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने भी 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया. उन्होंने Fovari के व्हाइट कलर के गाउन के साथ नेकपीस पहना और मिनिमल मेकअप में नजर आईं. उनका लुक देखने लायक था.

ईशा गुप्ता
6/6

ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता गाल्वन लंदन की बॉडीकॉन ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं. डेलिकेट वाइट फ्लोरल एक्सेंट से सजी शीयर नेकलाइन उनके कॉलर वाले गाउन में बेहद बोल्ड लग रही थीं.