scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Happy Birthday Vaani Kapoor: शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में किया डेब्यू, वाणी कपूर आज मना रही हैं अपना 34वां बर्थडे, जानिए कुछ अनसुने किस्से

वाणी कपूर
1/8

वाणी कपूर अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ब्यूटी विद ब्रेन, वाणी कपूर ने अपने बोल्ड अवतार और एक्टिंग से फैंस को अपना दीवाना बना दिया. (फोटो: इंस्टाग्राम)

वाणी कपूर
2/8

साल 2013 में फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. (फोटो: इंस्टाग्राम)

वाणी कपूर
3/8

वह 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह के साथ बोल्ड रोल में नजर आई थीं और उन्होंने इस फिल्म से अपनी पहचान बनाई थी. (फोटो: इंस्टाग्राम)

वाणी कपूर
4/8

वाणी कपूर का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ है. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के अशोक विहार स्थित माता जय कौर पब्लिक स्कूल से की. (फोटो: इंस्टाग्राम)

वाणी कपूर
5/8

उनके पिता दिल्ली में रहने वाले बिजनेसमैन हैं. उनकी मां टीचर से मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव बनीं. वाणी के पास इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से पर्यटन में ग्रेजुएशन की डिग्री है. (फोटो : इंस्टाग्राम)

वाणी कपूर
6/8

बेफिक्रे अभिनेत्री ने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में इंटर्नशिप की है और आईटीसी होटल में काम किया है. (फोटो: इंस्टाग्राम)

वाणी कपूर
7/8

बॉलीवुड में आने से पहले, उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और वे एक लोकप्रिय मॉडल थीं. उन्हें पहला ब्रेक एलीट मॉडल मैनेजमेंट एजेंसी द्वारा दिया गया था.  (फोटो:इंस्टाग्राम)

वाणी कपूर
8/8

वाणी कई फैशन वीक में टॉप डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं. वाणी विज्ञापन में एक लोकप्रिय चेहरा हैं और विभिन्न टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई देती हैं. (फोटो: इंस्टाग्राम)