scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Happy Birthday Disha Patani: देखते ही देखते इस तरह दिशा पटानी बन गईं नेशनल क्रश, ब्यूटी विद ब्रेन कर चुकी हैं अपना खुद का ऐप लॉन्च

दिशा पटानी
1/8

अपने ग्लैमरस और हॉट अंदाज से कई लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना बर्थडे मना रही हैं. उन्होंने अपना डेब्यू टाइगर श्रॉफ के साथ एक एल्बम सॉन्ग में किया था. इसके बाद वे सुशांत सिंह राजपूत की एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में साइड रोल में दिखी थीं. (Photo: Instagram)

दिशा
2/8

बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने से पहले, दिशा पटानी कई ऐड फिल्मों में दिखाई दे चुकी थीं. और फिर धीर धीरे ‘नेशनल क्रश' बन गईं. आज दिशा को एक फिटनेस फ्रीक के रूप में जाना जाता है. (Photo: Instagram)

दिशा
3/8

बता दें, 2013 में, दिशा ने मिस इंडिया इंदौर में भाग लिया और फैशन शो की रनर अप भी बनीं थीं. (Photo: Instagram)

दिशा
4/8

दिशा कैडबरी सिल्क बबल ऐड में दिखाई दीं और नेशनल क्रश बन गईं. वह गार्नियर, एयरसेल, इम्पीरियल ब्लू जैसी कई ऐड फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं. उनकी स्माइल और पर्सनॅलिटी अभी तक करोड़ों लोगों का दिल जीत चुकी हैं. (Photo: Instagram)
 

दिशा
5/8

दिशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बी.टेक, कंप्यूटर साइंस में स्पेशलाइजेशन हासिल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने स्कूल की हेड गर्ल भी थीं. (Photo: Instagram)
 

दिशा
6/8

ब्यूटी विद ब्रेन्स की परफेक्ट गिफ्ट दिशा ने अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपना खुद का ऐप भी लॉन्च किया है और यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. (Photo: Instagram)

दिशा
7/8

दिशा के एक्टिंग करियर की शुरुआत पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित एक तेलुगु फिल्म लोफर से हुई थी. फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा द्वारा उन्होंने अपनी एक्टिंग को लेकर काफी तारीफें बटोरी थीं. (Photo: Instagram)

दिशा
8/8

दिशा पटानी ने जैकी चैन के साथ कुंग फू योगा में भी एक्टिंग की है. फिल्म की रिलीज के बाद, करण जौहर उनकी एक्टिंग से प्रभावित हुए थे और उन्होंने 'नो सेक्स प्लीज' नाम की फिल्म के लिए उनसे कॉन्टैक्ट भी किया था, हालांकि, ये प्रोजेक्ट बंद हो गया था. (Photo: Instagram)