scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Happy Birthday John Abraham: एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं जॉन अब्राहम, आज ही वॉच लिस्ट में शामिल करें ये फिल्में

john abraham
1/7

साल 2003 में फिल्म 'जिस्म' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले मॉडल से अभिनेता बने जॉन अब्राहम आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. अभिनेता ने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया और फिर कुछ म्यूजिक वीडियो और कमर्शियल विज्ञापनों में दिखाई दिए. (Photo: Instagram)

john abraham film
2/7

जिस्म फिल्म में अपने काम के लिए जॉन कई नामांकन और पुरस्कार मिले. उन्हें साल के स्टार डेब्यू के लिए बेस्ट मेल डेब्यू पुरस्कार और IIFA पुरस्कार मिला. तब से जॉन ने अलग-अलग फिल्मों में काम किया है. उनकी ज्यादातर फिल्में एक्शन से भरपूर रहती हैं. (Photo: Instagram)
 

ek villain returns
3/7

अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पटानी के साथ हाल ही में जॉन अब्राहम एक विलेन रिटर्न्स फिल्म में नजर आए थे. इस रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है. जॉन अब्राहम फिल्म में एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका निभाते हैं, जिसे एक महंगे रिटेल आउटलेट की सेल्सगर्ल से प्यार हो जाता है. 

attack
4/7

अटैक, लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित एक एक्शन फिल्म है, जो आतंकवादियों से लड़ने के लिए बनाए गए भारत के पहले सुपर सॉल्जर पर केंद्रित है. जॉन अब्राहम के साथ जैकलीन फर्नांडीज, रत्ना पाठक शाह, रकुल प्रीत सिंह और प्रकाश राज भी इस साइंस फिक्शन फिल्म का हिस्सा हैं. जॉन कमांडिंग ऑफिसर अर्जुन शेरगिल की भूमिका निभाते हैं. जॉन के एक्शन सीन शो के स्टार हैं. 

satyamev jayate
5/7

सत्यमेव जयते 2 फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है, जिसमें जॉन अब्राहम, दिव्या खोसला कुमार और हर्ष छाया हैं. सत्या (जॉन अब्राहम) एक मजबूत, देशभक्त व्यक्ति है जो भ्रष्टाचार और लालच को खत्म करना चाहता है. 

pathaan
6/7

पठान एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं. जॉन फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है. 

tehran
7/7

अरुण गोपाला द्वारा निर्देशित तेहरान फिल्म में जॉन अब्राहम, एडम कार्स्ट और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 26 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म रूसी-यूक्रेनी युद्ध की घटनाओं पर आधारित एक सामयिक भू-राजनीतिक थ्रिलर है.