scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

15 अगस्त की छुट्टी में ओटीटी पर देखें ये फिल्में, आज ही हुई हैं रिलीज, कहानी भी है दमदार

web series on OTT
1/4

देश आज आजादी की 76वीं सालगिरह मना रहा है. इस खास मौके पर लोग अपने-अपने तरीके से छुट्टी इन्जॉय कर रहे हैं. कोई लाल किला घूमने पहुंचा है तो कोई घर बैठकर ही इस खास दिन को और खास बनाने की प्लानिंग कर रहा है. 15 अगस्त की छुट्टी पर अगर आप कुछ अच्छा देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज दो फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई हैं, जिसे आप देख सकते हैं.

द वॉरियर
2/4

द वॉरियर

राम पेथोनेनी की सुपरहिट फिल्म द वॉरियर आज यानी 15 अगस्त के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकती है. बता दें इस फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी धूम मचाई थी. यह एक एक्‍शन-थ्रिलर फिल्‍म है. इसमें साउथ स्‍टार राम पोथिनेनी एक राउडी कॉप अवतार में नजर आए हैं. 

हिट- द फर्स्ट केस
3/4

हिट- द फर्स्ट केस

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म हिट- द फर्स्ट केस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. आज की छुट्टी को आप यह फिल्म देखकर आराम से एन्जॉय कर सकते हैं. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म साउथ फिल्म हिट का ऑफिशियल रीमेक है.
 

राष्ट्र कवच ओम
4/4

राष्ट्र कवच ओम

अगर आप आज अपनी फैमिली के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त मूवीज देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज Zee5 पर आदित्य रॉय कपूर की 'राष्ट्र कवच ओम' फिल्म देख सकते हैं. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के अलावा संजना सांघी, जैकी श्रॉफ, आशुतोष राणा, प्रकाश राज और प्राची शाह पंड्या मुख्य भूमिका में हैं.