scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

OTT Releases This Week: जी करदा से लेकर रफूचक्कर तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 7 बड़ी फिल्में और सीरीज

Ott Release
1/8

हर सप्ताह की तरह जून के तीसरे सप्ताह में भी ओटीटी पर ढेर सारी मूवीज और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट, जिन्हें इस वीक में ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. इन फिल्मों के अलावा इस वीक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

जी करदा
2/8

जी करदा
ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

जी करदा की कहानी सात दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पता चलता है कि 30 साल की उम्र में जीवन वैसा नहीं होता है जैसा उन्होंने बचपन से बड़े होने के दौरान सोचा था. ये फिल्म 15 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

फरहाना
3/8

फरहाना
ओटीटी प्लेटफॉर्म: SonyLIV

एक मिडिल क्लास माँ फरहाना अपनी फाइनेंशिय सिचुएशन के कारण कॉल सेंटर की नौकरी करती हैं. हालाँकि यहां उसे आजादी मिलती है, लेकिन यह उसे खतरे के की ओर भी धकेल देता है. ये फिल्म 16 जून से SonyLIV पर स्ट्रीम होगी.

ब्लैक मिरर सीजन 6
4/8

ब्लैक मिरर सीजन 6
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
एक युवा कपल डॉक्यूमेंट्री पर काम शुरू करने के लिए स्कॉटिश शहर की यात्रा करता है. लेकिन वहां जाकर उन्हें चौंकाने वाली घटनाओं से रूबरू होना पड़ता है. ये सीरीज भी इसी हफ्ते से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

बिग बॉस ओटीटी 2
5/8

बिग बॉस ओटीटी 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो सिनेमा

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2,  17 जून से स्ट्रीम होगा. यह पहली बार होगा जब सलमान खान बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करेंगे. इस बार के बिग बॉस का थीम जंगल आधारित होगा. इस बार शो में अनुराग डोभाल, अंजलि अरोड़ा, आवेज दरबार जैसे सितारे नजर आने वाले हैं.

आई लव यू
6/8

आई लव यू
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो सिनेमा

 रकुल प्रीत सिंह और पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार स्टारर फिल्म आई लव यू 16 जून को JioCinema पर प्रीमियर के लिए तैयार है. 'आई लव यू' फिल्म सत्य प्रभाकर नाम की इंडिपेंड महिला की कहानी है जिसे रकुल प्रीत सिंह ने निभाया है.

एक्सट्रैक्शन 2
7/8

एक्सट्रैक्शन 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 2' में आपको क्रिस हेम्सवर्थ  का जबरदस्त एक्शन थ्रिलर देखने को मिलेगा. 'एक्सट्रैक्शन 2' की कहानी पहले पार्ट की तरह ही बेहद दिलचस्प होने वाली है. एक्ट्रैक्शन 2 नेटफ्लिक्स पर 16 जून को रिलीज होने जा रही है.

रफूचक्कर
8/8

रफूचक्कर
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो सिनेमा

तीन क्रिमिनल दो दोस्तों की खोज में निकल पड़ते हैं जो एक हत्या के गवाह हैं. हालांकि, इन अपराधियों में से एक इस बात से अनजान है कि वो अपने ही बेटे को मारने निकला है. रफूचक्कर 15 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी.