scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Celeb Bodyguards: मिलिए बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड्स से, हिफाजत करने के बदले पाते हैं करोड़ों में सैलरी

Bodyguards
1/6

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन हाल ही में अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी में शामिल हुए. कार्तिक ने सचिन के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी हैं. बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जो अपने बॉडीगार्ड की खुशियों में शरीक होते हैं इनमें से एक सलमान खान ही हैं. ये तो आप जानते ही होंगे कि फैन फॉलोइंग की वजह से कई बॉलीवुड सेलेब्स बिना सिक्योरिटी के पब्लिक में नहीं जा सकते इसलिए उन्हें सुरक्षा देने का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड्स उठाते हैं. आज बात करेंगे बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड्स और उनकी सैलरी की.

सलमान खान और शेरा
2/6

सलमान खान की सिक्योरिटी का जिम्मा उठाते हैं शेरा. शेरा सलमान के साथ उनकी परछाई की तरह रहते हैं. रिपोर्ट की मानें तो सलमान की सुरक्षा करने के लिए शेरा को 2 करोड़ रुपए सालाना सैलरी मिलती है. शेरा पिछले 25 साल से सलमान के साथ हैं.

शाहरुख खान
3/6

शाहरुख के बॉडीगार्ड का नाम रवि सिंह है. रवि पिछले कई साल से शाहरुख के साथ हैं. उन्हें तकरीबन 2.7 करोड़ की सालाना सैलरी मिलती है. रवि इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड बॉडीगार्ड हैं.

कार्तिक आर्यन
4/6

कार्तिक आर्यन के बॉडीगार्ड का नाम सचिन है. कार्तिक सचिन को करीब 1 करोड़ रुपये सैलरी देते हैं. कार्तिक हाल ही में अपने बॉडीगार्ड की शादी में भी शामिल हुए थे. सचिन कार्तिक के साथ फिल्म के सेट पर भी मौजूद रहते हैं और उन्हें भीड़ से बचाते हैं.

अनुष्का और विराट
5/6

हाईएस्ट पेड बॉडीगार्ड की लिस्ट में अनुष्का और विराट के बॉडीगार्ड सोनी भी आते हैं. सोनू का असली नाम प्रकाश सिंह है. सोनू को तकरीबन 1.2 करोड़ की सालाना सैलरी मिलती है. विराट-अनुष्का सोनू को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं.

अक्षय कुमार
6/6

अक्षय कुमार बॉडीगार्ड का नाम श्रेयस है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय उन्हें अपनी और अपने परिवार की सिक्योरिटी के लिए  1.2 करोड़ की सालाना सैलरी देते हैं.