scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

‘मैं चला’ गाने में सलमान खान के साथ दिख रहीं ये एक्ट्रेस कौन हैं? जानिए प्रज्ञा जायसवाल के बारे में सबकुछ....

प्रज्ञा जायसवाल
1/7

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की नई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुई है, जिसमें साउथ एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल नजर आ रही हैं. प्रज्ञा जायसवाल की बात करें तो एक्ट्रेस ने कई तेलुगू फिल्मों में काम किया है. प्रज्ञा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. फैंस को ये गाना इतना पसंद आ रहा है कि ये रिलीज के साथ ही हिट हो गया है. इस गाने को 20 मिनट के अंदर ही करीब 3 लाख व्यूज मिल चुके थे. (फोटो: प्रज्ञा इंस्टाग्राम)

प्रज्ञा
2/7

प्रज्ञा की बात करें, तो इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है. इस गाने में वे साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. प्रज्ञा अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया से शेयर करती रहती हैं. (फोटो: प्रज्ञा इंस्टाग्राम)

प्रज्ञा
3/7

वर्कफ्रंट की बात करें, तो साल 2014 में प्रज्ञा ने तमिल फिल्म 'विरत्तु' से डेब्यू किया था. इसके बाद वह तेलुगू फिल्म 'डेगा' (Dega) में नजर आईं थीं. उनकी साउथ की 'कंचे' फिल्म सबसे हिट साबित हुई और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू ऐक्ट्रेस साउथ का अवॉर्ड भी मिला है.(फोटो: प्रज्ञा इंस्टाग्राम)
 

प्रज्ञा
4/7

प्रज्ञा मिर्ची लांती कुर्राडु और ओम नमो वेंकटेशया जैसी तेलुगु फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुकी हैं. इसके साथ, वह अखंड (2021) और अंतिम: द फाइनल ट्रुथ (2021) में भी एक्टिंग कर चुकी हैं. (फोटो: प्रज्ञा इंस्टाग्राम)

प्रज्ञा जायसवाल
5/7

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रज्ञा जायसवाल 'बिग बॉस 15' में नजर आने वाली हैं. (फोटो: प्रज्ञा इंस्टाग्राम)

प्रज्ञा
6/7

दरअसल, इसी गाने से प्रज्ञा बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने वाली थीं. लेकिन फिल्म से गाना हटाए जाने के बाद उनका सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का सपना अधूरा रह गया. ऐसे में सलमान खान ने एक्ट्रेस की मेहनत को बर्बाद न करते हुए उनसे वादा किया कि वे उनके डेब्यू को खराब नहीं होने देंगे. (फोटो: प्रज्ञा इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस प्रज्ञा
7/7

वादे को पूरा करते हुए सलमान खान ने इस गाने को एक अलग म्यूजिक वीडियो फॉर्म में रिलीज करने का सोचा. शुक्रवार को रिलीज हुए इस गाने में एक्ट्रेस प्रज्ञा की सलमान खान के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. (फोटो: प्रज्ञा इंस्टाग्राम)