scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

OTT Movies This Week: क्राइम मिस्ट्री से हॉरर और कॉमेडी तक, ओटीटी पर इस वीक देखें ये शानदार फिल्में

Must-watch OTT Movies
1/6

इस वीक सिनेमाघरों में आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की अभिनीत फिल्म 'गुमराह' रिलीज हुई है. लेकिन अगर आप भी उनमें से हैं जो इस वीक घर पर ही एंटरटेनमेंट ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 बेहतरीन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं. आप इन फिल्मों को घर बैठे देख सकते हैं. इनका कंटेंट इतना अच्छा है कि आप फिल्म पूरी किए बिना उठ नहीं पाएंगे.

कडावर
2/6

कडावर
एक कैदी द्वारा दो सर्जन की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी जाती है, तब इस मर्डर को सुलझाने की जिम्मेदारी सर्जन के पास आती है. इस फिल्म को आप इस वीकेंड डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

फराज
3/6

फराज
हंसल मेहता की Faraaz नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. इस फिल्म में जूही बब्बर, आमिर अली, जहान कपूर, आदित्य रावल और जतिन सरिन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

मर्डर मिस्ट्री 2
4/6

मर्डर मिस्ट्री 2
फिल्म ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ में एडम सैंडलर ने निक और जेनिफर एनिस्टन ने ऑड्री स्पिट्ज की भूमिका निभाई है जो अपने एक दोस्त की हत्या की जांच शुरू करते हैं तो फिर हत्याओं का सिलसिला ही शुरू हो जाता है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
 

रोमांचम
5/6

रोमांचम
ओजा बोर्ड गेम खेल रहे 7 दोस्तों की जिंदगी तब बदल जाती है जब वे गलती से एक आत्मा को बुला लेते हैं. दोस्तों का ये ग्रुप आत्मा के चंगुल से कैसे निकलता है, ये जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी. रोमांचम डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.
 

कंजूस मक्खीचूस
6/6

कंजूस मक्खीचूस
मर्डर मिस्ट्री से हटकर अगर आप ड्रामा-कॉमेडी की तलाश कर रहे हैं तो जी5 पर मौजूद फिल्म कंजूस मक्खीचूस देख सकते हैं. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कुणाल खेमू, श्वेता त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, अलका अमीन, राजीव गुप्ता और स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव प्रमुख भूमिका में हैं.