scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

मानुषी छिल्लर के आउटफिट से आप भी लें सकती हैं इंस्पिरेशन...वैलेंटाइन डे पर इस ड्रेस को पहनकर लगेंगी और भी खूबसूरत

Manushi
1/5

मानुषी छिल्लर बॉलीवुड इंडस्ट्री की नई फैशनिस्टा हैं. उनका स्टाइल काफी ट्रेंडी रहता है. हाल ही में मानुषी ट्रिप पर ओमान गई थीं. यहां उन्होंने पूरा सिटी घूमा और बीच पर साइकिलिंग करने के साथ बैडमिंटन खेला. 

Manushi
2/5

हाल ही में मानुषी ने कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. तस्वीर में मानुषी ने वाइट को-ऑर्ड सेट पहन रखा है, जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही हैं. मानुषी की तस्वीरें सन (sun) और सी (sea) का परफेक्ट कॉमबिनेशन हैं.

Manushi
3/5

मानुषी ने एक ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप के साथ कम्फर्ट वाइड लेग्स वाइट ट्राउजर्स को पेयर किया है. वहीं उनके टॉप में नेकलाइन के चारों ओर फ्रिल बना हुआ है. एसेसरीज की बात करें तो मानुषी ने इसके साथ सिल्वर हूप्स पहने हैं जो उनके लुक को और भी ज्यादा हाइलाइट कर रहे हैं.

Manushi
4/5

हेयरस्टाइल को काफी कैजुअल रखा गया है. इसके लिए मानुषी ने पोनीटेल बनाई थी और कुछ बालों को फ्री छोड़ा हुआ था.

Manushi
5/5

इससे पहले मानुषी ने एक पिंक ड्रेस पहनी थी, जिसकी नेकलाइन पर फर डिजाइन है. ये सिल्क ड्रेस एंकल लेंथ की है और मानुषी इस ड्रेस में और भी ज्यादा लंबी लग रही हैं. इस ड्रेस को और बेहतर लुक देने के लिए उन्होंने बड़े पर्ल इयरररिंग्स पहने हैं. वहीं, मानुषी ने मेकअप को स्मोकी और पिंक शेड का रखा है.