scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

MX Player Top 5 Web Series: ओटीटी पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं ये 5 दमदार वेब सीरीज, वीकेंड में मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज

MX Player
1/6

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक से बढ़ कर एक वेबसीरीज रिलीज हो रही हैं. वेब सीरीज का दर्शकों पर ऐसा क्रेज चढ़ा है कि वीकेंड शुरू होते हैं कुछ अच्छा देखने की तलाश भी शुरू हो जाती है. अगर आप भी इस सप्ताह ओटीटी पर मुफ्त में शानदार वेब सीरीज का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ये रही लिस्ट...

रूहानियत
2/6

रूहानियत
मिस्ट्री ड्रामा रूहानियत के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं. वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए आप इस हफ्ते ये सीरीज देख सकते हैं. रूहानियत एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल मुफ्त में देखी जा सकती है.

हेलो मिनी
3/6

हेलो मिनी
हेलो मिनी के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं. ये वेब सीरीज एम एक्स प्लेयर पर मुफ्त में देखी जा सकती है. हेलो मिनी एक रोमांटिक-थ्रिलर वेब सीरीज है. यह एक युवा लड़की मिनी की कहानी है. फारुक कबीर द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज नोवोनेल चक्रवर्ती और क्रोक्टेल्स द्वारा लिखे गए नॉवेल पर आधारित है. 

मत्स्य कांड 
4/6

मत्स्य कांड 
मत्स्य कांड वेब सीरीज को आप एमएक्स प्लेयर पर ऑनलाइन फ्री में देख सकते हैं. इस वेब सीरीज की कहानी मत्स्य और उसके कांड के इर्द गिर्द बुनी गई है. जिसमें एक पुलिस अफसर है जिसे मत्स्य को पकड़ना है.  इस सीरीज में रवि दुबे और रवि किशन लीड रोल में हैं.

इंदौरी इश्क
5/6

इंदौरी इश्क
इंदौरी इश्क रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज है. इसे आप बिल्कुल मुफ्त में एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. पहला प्यार हर किसी की जिंदगी में यादगार रहता है. इंदौरी इश्क में इसी तरह की कहानी दिखाई गई हैं. 

शिक्षा मंडल
6/6

शिक्षा मंडल
एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'शिक्षा मंडल' इस वीकेंड के लिए जबरदस्त मसाला साबित हो सकती है. ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देखी जा सकती है. इस सीरीज की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं, इसमें भारत का सबसे बड़ा मेडिकल प्रवेश परीक्षा घोटाला शामिल है.