scorecardresearch
मनोरंजन

OTT Releases: अनदेखी से लेकर ग्लोरी तक...इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और रिलीज, करें बिंज वॉच

OTT Release This
1/6

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कई सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें क्राइम, स्पोर्ट्स थ्रिलर, इमोशनल ड्रामा और फैंटेसी तक सब कुछ शामिल है. आइए जानते हैं आपको इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या देखने को मिलेगा?

OTT release this week
2/6

सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 1 मई


इस सीजन में प्रह्लाद अपने एक्टिंग के सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद में जुटा है, वहीं जिमी अपने साम्राज्य का विस्तार कर रहा है लेकिन कहानी तब मोड़ लेती है जब पॉलिटिकल पावर उनकी दुश्मनी को और ज्यादा खतरनाक बना देती है.
 

OTT release this week
3/6

द केरल स्टोरी 2
प्लेटफॉर्म: ZEE5
रिलीज डेट: 1 मई


तीन महिलाएं प्यार के नाम पर अपने परिवार के खिलाफ जाती हैं, लेकिन जल्द ही खुद को एक खतरनाक मानसिक और भावनात्मक शोषण के जाल में फंसा पाती हैं.
 

OTT release this week
4/6

ग्लोरी
प्लेटफॉर्म: Netflix
रिलीज डेट: 1 मई


एक बॉक्सिंग कोच अपने स्टार खिलाड़ी की रहस्यमयी मौत की जांच में जुट जाता है लेकिन यह केस क्राइम वर्ल्ड में ले जाता है. ग्‍लोरी सीरीज में पुलकित सम्राट और दिव्येंदु प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

OTT release this week
5/6

अनदेखी-फाइनल बैटल
प्लेटफॉर्म: SonyLIV
रिलीज डेट: 1 मई

'अनदेखी 4' मनाली में एक शादी के दौरान एक डांसर की हत्या के पांच साल बाद की कहानी है. रिंकू अब पापाजी के साम्राज्य को खत्म करने के मिशन पर है. यह आखिरी जंग है जिसमें बदला, धोखा और खूनखराबा सब कुछ चरम पर पहुंचने वाला है.

OTT release this week
6/6

स्वैप्ड
प्लेटफॉर्म: Netflix
रिलीज डेट: 1 मई

दो दुश्मन प्राणी अचानक एक-दूसरे के शरीर में पहुंच जाते हैं. जादुई गड़बड़ी से शुरू हुई यह कहानी धीरे-धीरे दोस्ती, समझ और सर्वाइवल की दिलचस्प जंग में बदल जाती है.