scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

OMG 2... 8 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होगी, नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच करें ये ब्लॉकबस्टर मूवीज

OMG 2
1/5

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओएमजी 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 8 अक्टूबर को रिलीज होगी. ये फिल्म अगस्त में सनी देओल की फिल्म गदर 2 के साथ रिलीज हुई थी. फिल्म ने करीब 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जो फैंस सिनेमाघरों में ये फिल्म नहीं देख पाए थे वो ओटीटी पर इसका मजा ले सकते हैं. नेटफ्लिक्स पर ओएमजी 2 के अलावा कुछ और भी कई फिल्में हैं जो दर्शकों को जरूर देखनी चाहिए.

खुशी
2/5

खुशी
विजय देवराकोंडा और सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म खुशी भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. 'खुशी' तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में देख सकते हैं. ये एक लव स्टोरी है.

रेप्टाइल
3/5

रेप्टाइल
ये एक शानदार क्राइम थ्रिलर फिल्म है. एक युवा रियल एस्टेट एजेंट की हत्या के बाद, जासूस इस मामले को कैसे सुलझाते हैं फिल्म की कहानी इसी पर बेस्ड है.

जाने जान
4/5

जाने जान
करीना कपूर खान की ओटीटी डेब्यू फिल्म जाने जान जबरदस्त सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है. इसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी लीड रोल में हैं. 

आरडीएक्स
5/5

आरडीएक्स
शेन निगम और महिमा नांबियार की जोड़ी वाली मलयालम फिल्म आरडीएक्स भी बेहतरीन फिल्म है. एक्शन फिल्में देखने वाले लोगों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.

(गुड न्यूज टुडे चैनल को WhatsApp पर फॉलो करें)