scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

OTT This Week: ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये दमदार फिल्में और सीरीज, तीन दिन की छुट्टी में बना लें देखने का प्लान

बच्चन पांडे
1/4

ओटीटी (OTT Release this week) के लिए ये हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने वाला है. इस हफ्ते वीकेंड से पहले गुड फ्राइडे की छुट्टी है और अगर आप अपनी ये तीन दिन की छुट्टियां घर में ही बिताना चाहते हैं तो आपके लिए ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं जिसे देखकर आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं. आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों और वेब सीरीज पर जो इस वीकेंड दर्शकों के सामने होंगी...
 

अक्षय कुमार, कृति सेनन और अरशद वारसी की फिल्म बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर बेशक फ्लॉप हो गई हो लेकिन ओटीटी के दर्शकों को अक्षय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

डेथ ऑफ द नील
2/4

डेथ ऑफ द नील आप 15 अप्रैल से डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी मिस्र की नील नदी पर चल रहे क्रूज के इर्द-गिर्द बुनी गई है जिस पर एक मर्डर हो जाता है. 

जेम्स
3/4

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म जेम्स भी ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखी जा सकती है. इस फिल्म को कन्नड़ के अलावा तेलुगू, तमिल, हिंदी सहित कई दूसरी भाषाओं में डब किया गया है. 
 

माई
4/4

साक्षी तंवर, राइमा सेन और विवेक मुशरान की यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है. 'माई' एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो एक असहाय मां शील की कहानी को दिखाती है. जो अपनी छोटी बेटी सुप्रिया के हत्यारों को ढूंढकर उन्हें सजा देने में लगी हुई है.