scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

OTT Release this Week: थियेटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में, ये रहा वीकेंड का पूरा मेन्यू

OTT Release THis week
1/5

ओटीटी लवर्स के लिए नवंबर का पहला सप्ताह बेहद खास होने वाला है. वे लोग जो थियेटर में जाकर ब्रह्मास्त्र, या पोन्नियन सेल्वन-1 नहीं देख पाए थे वे अब इस फिल्म को ओटीटी पप्लेट फॉर्म पर देख सकेंगे. इसके अलावा भी काफी कुछ ओटीटी पर इस वीक देखने को मिलेगा. आइए डालते हैं एक नजर...

पोन्नियन सेल्वन-1
2/5

पोन्नियन सेल्वन-1

रिलीज डेट- 4 नवंबर

ओटीटी- प्राइम वीडियो

मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस-1' 4 नवंबर को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाली है. बता दें, इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ विक्रम, कार्ति, तृष्णा कृष्णन और जायम रवि मुख्य भूमिका में हैं.

द टेकओवर
3/5

द टेकओवर

रिलीज डेट-1 नवंबर

ओटीटी- नेटफ्लिक्स

डच क्राइम एक्शन फिल्म 'द टेकओवर' एक नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. बता दें कि इस फिल्म की कहानी एथिकल हैकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्राइवेट स्कैंडल को उजागर करने के चक्कर में कत्ल के केस में फंस जाता है.

ब्रह्मास्त्र 1
4/5

ब्रह्मास्त्र 1

ओटीटी-डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रिलीज डेट-  4 नवंबर

रणबीर और आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 नवंबर से स्ट्रीम होगी. ये फिल्म इसी साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था.

ब्लॉकबस्टर
5/5

ब्लॉकबस्टर

रिलीज डेट-नेटफ्लिक्स

ओटीटी-3 नवंबर

फुल कॉमेडी से भरपूर यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 3 नवंबर को रिलीज होगी. इसकी कहानी एक स्टोर मैनेजर की है, जो कई मुश्किलों के बीच अपने स्टोर को खोलने की कोशश करता है.